अतुल लोंढे को जान से मारने की धमकी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

'नागपुर ज्यादा दूर नहीं..', कांग्रेस नेता को जान से मारने की मिली धमकी, 50 लाख रुपये की मांगी फिरौती

Death Threat: कांग्रेस के एक प्रवक्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। धमकी देने वाले आरोपी ने धमकी देकर फिरौती भी मांगी।

प्रिया जैस

Congress leader Death Threat: नागपुर अब नेताओं के लिए भी सुरक्षित नहीं रहा है। नागपुर में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं व्यक्ति ने प्रवक्ता अतुल लोंढे से फोन पर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस प्रकरण को लेकर नंदनवन पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल की चर्चा में लोंढे अपनी पार्टी की भूमिका बता रहे थे। यह डिबेट खत्म होने के कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया। कॉल रिसीव करते ही सामने वाले ने लोंढे से गालीगलौज करते हुए कहा कि ‘टीवी पर ज्यादा बात मत किया कर। नागपुर ज्यादा दूर नहीं है। वहीं आकर तेरा गेम कर दूंगा।’

नंबर ब्लॉक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा

कोई सिरफिरा व्यक्ति होगा सोचकर लोंढे ने फोन काट दिया। इसके तुरंत बाद दूसरा कॉल आया। इस बार फोन बीच में कट न करने की सलाह देते हुए फिर लोंढे को धमकाया गया। उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। रकम अदा करने की जगह दोबारा फोन कर बताऊंगा कहा। परेशान होकर अतुल लोंढे ने फोन कट करके उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद वाट्सएप पर कॉल आने लगे।

नंदनवन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

वहां भी नंबर ब्लॉक होने से लोंढे को मैसेज भेजे गए। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने उसके मैसेज का स्क्रीनशॉट ले लिया और नंदनवन थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने लोंढे की शिकायत पर विविध धाराओं के तहत फिरौती वसूली और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि जिस नंबर से लोंढे को कॉल किया गया वह पानीपत में किसी व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। जल्द पुलिस दल जांच के लिए पानीपत जा सकता है। बताया जाता है कि इसके पूर्व भी लोंढे को धमकी भरे कॉल आ चुके हैं।

ड्रग्स के साथ धराया युवक

नागपुर के नंदनवन पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को ड्रग्स के साथ दबोचा। पकड़ा गया आरोपी शेषनगर निवासी सरफराज सलीम शेख (19) बताया गया। वह मूलत: पुणे के विश्रांतीवाड़ी का रहने वाला है। गुरुवार की रात 10 बजे के दौरान पुलिस दस्ता थाना क्षेत्र में गश्त कर रहा था। श्रीकृष्णनगर चौक के समीप एक युवक द्वारा ड्रग्स की बिक्री किए जाने का पता चला। तत्काल पुलिस दस्ता वहां पहुंचा और सरफराज को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास 4.21 ग्राम एमडी बरामद हुआ। पुलिस ने उससे ड्रग्स और मोबाइल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उसे माल उपलब्ध करवाने वाले की जांच जारी है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन