Cockroach Janta Party फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर: सोशल मीडिया पर छाया 'कॉकरोच जनता पार्टी' ट्रेंड, बेरोजगारी व पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का डिजिटल आंदोलन

NEET Paper Leak: मुख्य न्यायाधीश के बयान के बाद सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। नागपुर और विदर्भ के युवा इसके जरिए बेरोजगारी और पेपर लीक पर व्यंग्य कर रहे हैं।

रूपम सिंह

Cockroach Janta Party Youth Unemployment Protest: नागपुर शहर देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के एक बयान से शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर एक बड़े अभियान का रूप ले चुका है। इसी का नतीजा है कि अब नागपुर सहित पूरे विदर्भ में 'कॉकरोच जनता पार्टी' की चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक अनोखा आंदोलन छिड़ गया है जहां देश में बेरोजगारी और

गरीबी से जूझ रहे कई युवा इस आभासी (वर्जुअल) 'कॉकरोच जनता पार्टी' के सदस्य बनते जा रहे हैं। यह डिजिटल आंदोलन जिस तेजी से देशभर में फैल रहा है उतनी ही तेजी से 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नाम पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग क्षेत्रीय शाखाएं भी बनने लगी हैं।

इसी तरह की एक शाखा इंस्टाग्राम पर 'कॉकरोच जनता पार्टी विदर्भ' के नाम से सामने आई है। इस अकाउंट के 10,700 फॉलोअर्स हो चुके हैं और इस पेज से 302 लोगों को फॉलो किया गया है।

2.32 लाख लोग देख चुके हैं वीडियो

महज 4 दिनों के भीतर यह कॉन्सेप्ट नागपुर शहर के क्रिएटिव युवाओं के जरिए घर-घर और बेरोजगारों के दिलों तक पहुंच गया है। इंस्टाग्राम पर 'नागपुर फोकस' नामक अकाउंट ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम से पहली बार एक वीडियो शेयर किया जिसे अब तक 2 लाख 32 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और इस वीडियो को 23,300 से अधिक लाइक्स मिल चुके है। सोशल मीडिया पर मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए अकाउंट हैंडलर ने अब तक 185 वीडियो शेयर किए हैं जो खूब वायरल हो रहे हैं।

गरीबों और युवाओं के मुद्दे फ्रंट पर

मौजूदा सत्ताधारी दल से नाराज युवाओं से लेकर मुखर विरोध करने वालों तक, कई लोग इस समय 'कॉकरोच जनता पार्टी' के ट्रेंड से जुड़ रहे हैं। केवल इंस्टाग्राम ही नहीं बल्कि फेसबुक और एक्स (ट्विटर) जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इस डिजिटल मुहिम का खासा क्रेज देखा जा रहा है।

इस समय 'कॉकरोच जनता पार्टी' से जुड़े मैजेस और डिजिटल वॉल पर देश की बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नीट पेपर लीक का मुद्दा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और देश के मुख्य न्यायाधीश के उस बयान पर तीखी बहस और रचनात्मक व्यंग्य (सटायर) देखने को मिल रहे हैं।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक