मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

CM देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, नागपुर में बनेगा संत रविदास स्मारक, युवाओं के लिए शुरू होगी हाईटेक ई-लाइब्रेरी

Nagpur Sant Ravidas Smarak: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में संत रविदास स्मारक और ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की है। साथ ही, युवाओं के रोजगार के लिए लिडकॉम का पुनर्गठन भी किया जाएगा।

प्रमोद यादव

CM Devendra Fadnavis Nitin Gadkari E-library For Students: चर्मकार समाज की शैक्षणिक और सामाजिक प्रगति के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। नागपुर के समीप बाबुलखेड़ा परिसर में संत रविदास महाराज के स्मारक और सभागृह के निर्माण के लिए राज्य सरकार निधि उपलब्ध कराएगी।

विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी भी शुरू की जाएगी। संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर राज्यभर में व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की।

मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह नितिन गडकरी ने की

महल स्थित शिक्षक सहकारी बैंक के सभागृह में स्व. भानुताई गडकरी की स्मृति में चर्मकार सेवा संघ की ओर से आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में वे बतौर प्रमुख अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की।

इस अवसर पर विधायक कृष्णा खोपड़े, महाराष्ट्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सतीश डागोर, दयाशंकर तिवारी और चर्मकार सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष भैय्यासाहब बिघाने सहित बड़ी संख्या में समाज बांधव उपस्थित थे। सीएम के हाथों 495 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 

लिडकॉम का होगा पुनर्गठन

नागपुर जिले में शिक्षा के साथ ही युवाओं के रोजगार पर जोर देते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लिडकॉम यानी संत रोहिदास चर्मोद्योग एवं चर्मकार विकास महामंडल का नए सिरे से पुनर्गठन किया जाएगा।

बार्टी और आर्टी की तर्ज पर लिडकॉम का पुनर्गठन कर चर्मकार समाज के युवाओं को प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

नितिन गडकरी बोले कौशल आधारित शिक्षा अपनाएं युवा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने युवाओं से केवल पारंपरिक डिग्रियों पर निर्भर न रहकर कौशल आधारित शिक्षा अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चर्म उद्योग और पारंपरिक कलाओं में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर पैदा करने की आवश्यकता है।

महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित सभी मेधावी विद्यार्थियों से देश तथा समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की।

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस