नागपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई, इस दौरान पुलिस और दुकानदारों में झड़प हो गई 
नागपुर

नागपुर में अतिक्रमण पर चला NMC का डंडा, कार्रवाई के दौरान पुलिस और दुकानदारों के बीच हुई झड़‍प

नागपुर में कामठी रोड के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अस्पताल के पास शुक्रवार की दोपहर को बड़ी कार्रवाई करते हुए फुटपाथ पर लगे सोफा मार्केट को हटाया गया। इस दौरान पुलिस और दुकानदारों में झड़प हो गई...

आकाश मसने

नागपुर:  नागपुर में कामठी रोड के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अस्पताल के पास शुक्रवार की दोपहर को बड़ी कार्रवाई करते हुए फुटपाथ पर लगे सोफा मार्केट को हटाया। नगर निगम की अतिक्रमण निरोधक विभाग की इस कार्रवाई का कुछ दुकानदारों ने कड़ा विरोध किया। मनपा पथक के साथ दुकानदारों ने हाथापाई भी की। जिससे वहां पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल रहा। अपना सामान बचा रहे दुकानदार उस समय नाराज हो गए जब पथक ने फुटपाथ से दुकानदारों का सामान उठाकर वाहन में लादना शुरू किया।

दुकानदारों ने अपना सामान छोड़ दिया और मनपा के वाहन की ओर बढ़े। इसके बाद दुकानदारों और मनपा कर्मियों के बीच गरमागरम बहस के साथ मारपीट भी शुरू कर दी। इस कार्रवाई और विवाद के कारण सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। इसी बीच माल लेकर जा रहा ट्रक आगे बढ़ा तो दुकानदारों ने पथक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

अस्पताल के प्रवेश द्वार पर रखे थे सोफे

इस कार्रवाई का विरोध कर रहे कुछ अतिक्रमणकारियों ने अस्पताल के प्रवेश द्वार के सामने सोफे रख दिए थे। उन्होंने इन सोफों को कपड़े से ढक दिये थे। हालांकि, फुटपाथ पर सामान होने से पथक ने इसे उठाना शुरू कर दिया। जब सामान जब्त किया जा रहा था तो कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

इनमें से कुछ लोगों का मानना ​​है कि कुछ दुकानदारों को अतिक्रमण की कार्रवाई पहले से ही भनक लगी थी। कुछ लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर अन्य लोगों ने पथक पर गुस्सा जताया।

दुकानदारों ने पुलिस को सामग्री उठाने से रोका

इस बीच, कार्रवाई की जानकारी मिलने पर दुकानदार के कुछ परिचित भी मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां काफी हंगामा हो गया। वे पुलिस और पथक को सामग्री उठाने से रोक रहे थे। उन्होंने पुलिस के साथ भी बहस की। जिससे वहां पर तनाव की स्थिति निर्माण हो गई थी।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग