नागपुर में आज CJP की ओर से Democracy Save Rally का आयोजन किया जा रहा है। अभिजीत दिपके की अगुवाई में आयोजित इस रैली में अभिनेता प्रकाश राज और आशुतोष रांका समेत कई लोग शामिल होंगे। लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस रैली पर सभी की नजरें टिकी हैं। रैली में कौन-कौन शामिल हुआ, क्या मुद्दे उठाए गए और नेताओं एवं प्रतिभागियों ने क्या कहा? यहां जानिए इस रैली की पल-पल की अपडेट...
संविधान चौक पर तैयारियां पूरी, थोड़ी ही देर में शुरू होगी डेमोक्रेसी सेव रैली।
नागपुर के संविधान चौक पर CJP की Democracy Save Rally में शामिल होने के लिए समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है। अभिजीत दिपके की अगुवाई में होने वाली इस रैली के जल्द शुरू होने की संभावना है।