चौक कड़क चाय वाला दुकान में चोरी करते चोर (फोटो नवभारत)
नागपुर

नागपुर: रात में बंद दुकान, सुबह गायब मिला सामान; कड़क चाय वाला दुकान में मोबाइल समेत इतने हजार की हुई चोरी

Kadak Chai Wala Theft Case: नागपुर में साई मंदिर के सामने 'कड़क चाय वाला' में शटर उठाकर 25 हजार की चोरी, मोबाइल में सिम होने के बावजूद कई दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

आलोक उमाकृष्ण

Accused Still Missing: नागपुर के छत्रपति चौक के पास साई मंदिर के सामने स्थित 'कड़क चाय वाला' दुकान में 21 अगस्त की सुबह चोरी होने से हड़कंप मच गया।

दुकान संचालक बालाजी रंगनाथ फड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उन्होंने 20 अगस्त की रात करीब 11 बजे दुकान बंद की थी।

इसके बाद 21 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान में चोरी होने का संदेह हुआ। जांच करने पर दुकान से नकदी, मोबाइल फोन, बैग और अन्य सामान गायब मिला। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की है।

कैसे दुकान में घुसे चोर ?

दुकान की जांच करने पर कैश काउंटर में रखी करीब 9 से 10 हजार रुपये की नकदी, Oppo A53 मोबाइल फोन, एक बैग और अन्य सामान गायब मिला। चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।

शिकायत के अनुसार, चोरों ने 21 अगस्त की सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच दुकान का शटर ऊपर उठाकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक बालाजी रंगनाथ फड को सामान गायब मिलने पर चोरी का पता चला।

घटना के बाद उन्होंने धंतोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को जल्द पकड़कर चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है।

कड़क चाय वाला दुकान

नागपुर में बढ़ती चोरियों से बढ़ी चिंता

बालाजी रंगनाथ फड ने पुलिस को बताया कि चोरी हुए Oppo A53 मोबाइल फोन में BSNL का सिम कार्ड लगा हुआ था, जिसका नंबर 7588364292 है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर संदिग्ध आरोपी को जल्द पकड़ने और चोरी हुआ मोबाइल, नकदी व अन्य सामान बरामद कराने की मांग की है।

पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपी के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

नागपुर शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन कई मामलों में आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। ऐसे में लगातार हो रही चोरियों से नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर