चंद्रशेखर बावनकुले-राहुल गांधी-विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

2009 में जनसंख्या 7,59,68,000 कैसे हो गई? बावनकुले ने राहुल गांधी पर दागा सवाल तो मैदान में उतरे वडेट्टीवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर राहुल गांधी के बयान पर हंगामा मच गया। राहुल गांधी के बयान पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राहुल गांधी पर सवालों की झड़ी लगा दी, जिसके बाद वडेट्टीवार भी मैदान में उतरे।

प्रिया जैस

नागपुर: लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में अच्छी सफलता के बाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। तभी से कांग्रेस चुनाव में घोटाले का आरोप लगा रही है। संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगभग हर मंच से महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम पर धांधली के आरोप लगा रहे हैं।

अब उन्होंने एक अखबार में दिये लेख में अचानक 41 लाख बढ़े हुए वोटों पर संदेह जताते हुए कुछ खास बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए समझाया है कि किस तरह धांधली कर भाजपा ने चुनाव जीता। उसके बाद से एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा के नेता आमने-सामने आ गए हैं।

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उन पर ही सवाल दागा कि वर्ष 2009 के लोस चुनाव के बाद हुए विस चुनाव में 30 लाख वोटर्स बढ़े थे। उस समय क्या कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मिलीभगत कर घोटाला किया था। दरअसल, राहुल गांधी ने अपने लेख में उनके कामठी विस क्षेत्र में बढ़े हुए वोटों का उदाहरण दिया है।

हार छिपाने के लिए दूसरों को दोष देना बंद करो

बावनकुले ने कहा कि अप्रैल 2009 के लोकसभा चुनाव में 7,29,54,000 मतदाता थे। अक्टूबर में जब विस चुनाव हुए तब मतदाताओं की संख्या बढ़कर 7,59,68,000 हो गयी। मात्र 5 महीनों में 30 लाख वोटर्स बढ़ गए थे। उन्होंने सवाल किया कि तब आपका चुनाव आयोग पर विश्वास था या फिर कांग्रेस-आयोग की मिलीभगत थी? क्या आप ने तब घोटाला किया था, इसका जवाब दें। उन्होंने कहा कि 2004 और 2009 का चुनाव कांग्रेस जीती। तब कोई सवाल खड़ा नहीं हुआ लेकिन आज हार गए और राज्य की जनता ने आपको बिठा दिया तो रोना शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि आंकड़ों की आधी-अधूरी जानकारी देकर देश में संभ्रम फैलाने का निरर्थक प्रयास नहीं करें। अपनी हार के लिए दूसरों को दोष देना बंद करने की बजाय आत्मपरीक्षण करें। महाराष्ट्र के बाद अब बिहार की जनता भी आपको सबक सिखाने वाली है। बार-बार झूठ बोलकर राज्य की जनता का अपमान कर रहे हैं। जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।

कामठी के 3 चुनावों का अध्ययन करें

बावनकुले ने कहा कि केवल कामठी के पिछले 3 विधानसभा चुनाव का अध्ययन करेंगे तो हार का कारण समझ में आ जाएगा। चुनाव आयोग ने घर-घर जाकर मतदाताओं का पंजीयन किया। कामठी विस में ही कांग्रेस ने अपने बूथ में 17,000 मतदाताओं का पंजीयन किया है। कामठी के ट्रेंड का ही अध्ययन करेंगे तो कांग्रेस को हार का कारण समझ में आ जाएगा।

वडेट्टीवार ने डिबेट के लिए ललकारा

विधानसभा में कांग्रेस पक्षनेता विजय वडेट्टीवार भी मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने तो बावनकुले को इस विषय पर डिबेट के लिए ललकारा। वडेट्टीवार ने कहा कि वर्ष 2014 और 2009 के चुनाव में वोटिंग का समय खत्म होने के बाद लगभग 3 प्रतिशत ही मतदान बढ़ने का आंकड़ा है जबकि 2024 में वोटिंग का समय खत्म होने के बाद यह लगभग 8.74 प्रतिशत बढ़ा है। राहुल गांधी ने कामठी का उदाहरण देते हुए सवाल किया है कि 5 महीनों में 35 हजार बढ़े हुए वोट कहां से आए। इसका खुलासा करने की जरूरत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र चुनाव जीतने के लिए बेईमानी की गई। राहुल गांधी ने जो कहा है वह सही है। अगर भाजपा में दम है तो इसका खुलासा करे। उन्होंने बावनकुले को जवाब देते हुए कहा कि झूठे आंकड़े देकर दिशाभूल कर रहे हैं। अगर दम है तो इस विषय पर डिबेट के लिए सामने आएं।

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल