चंद्रशेखर बावनकुले  (फाइल फोटो)
नागपुर

सूखे पर चंद्रशेखर बावनकुले का विपक्ष पर निशाना, राजनीति छोड़ें, किसानों तक राहत पहुंचाने में सहयोग करें

Chandrashekhar Bawankule: महाराष्ट्र में सूखे के हालात पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने विपक्ष से राजनीति की बजाय राहत कार्यों में सहयोग की अपील की है।

प्रमोद यादव

Maharashtra Farmers Relief: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सूखे की स्थिति में राज्य सरकार पीछे नहीं हटेगी और पंचनामा, पानी, चारा व खाद्यान की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विपक्षी दलों से कहा कि उन्हें राजनीति करने की बजाय सूखाग्रस्त लोगों तक मदद पहुंचाने में सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा घोषित पैकेज वास्तव में लाभार्थियों तक पहुंच रहा है या नहीं, यह सुनिश्चित करने में विपक्ष को भी सहयोग करना चाहिए, वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि

उन्होंने बताया कि राज्य में उत्पन्न सूखे जैसी स्थिति का व्यापक आकलन कर प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक उपाय प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 11 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की है।

सूखाग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति के अनुसार उपाययोजनाएं तय करने के साथ ही उनका जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन हो रहा है या नहीं, इसकी भी समिति समीक्षा करेगी। यह समिति बावनकुले के नेतृत्व में ही कार्य कर रही है।

CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा नहीं होने दी जाएगी कमी

उन्होंने कहा कि सूखे से संबंधित सरकारी निर्णयों का सही तरीके से क्रियान्वयन हो और उसका लाभवास्तविक प्रभावित नागरिकों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना समिति की जिम्मेदारी होगी, हर मंगलवार शाम समिति की बैठक होगी, जिसमें सप्ताह भर की गई उपाययोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति गंभीर है लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र राज्य की जनता को भरोसा दिलाया है कि सरकार किसानों को किसी भी तरह की कमी नहीं होने देगी। राज्य सरकार की और से आवश्यक सभी उपाय किए जाएंगे, एनडीआरएफ की सहायता के लिए आवश्यक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे। हालांकि केंद्र की मदद का इंतजार करते हुए राज्य सरकार नहीं रुकेगी और अपने स्तर पर आवश्यक उपाय जारी रखेगी।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान