चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नागपुर

जंतर-मंतर आंदोलन पर मंत्री बावनकुले का हमला: युवाओं को भड़काया जा रहा, पथराव के इरादे से लाए गए थे पत्थर

Nagpur Jantar Mantar Protest: राजस्व मंत्री बावनकुले ने जंतर-मंतर आंदोलन को जनता को गुमराह करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि नीट मामले में सरकार ने समय रहते कार्रवाई की व आंदोलन की मंशा की जांच होगी।

अंकिता पटेल

Chandrashekhar Bawankule Statement: नागपुर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को जनता को गुमराह करने वाला बताया है। नीट परीक्षा मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने की घटना निंदनीय थी लेकिन इसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं थी।

व्यवस्था में मौजूद कुछ कमियों को सरकार ने समय रहते दूर कर दिया है और पूरे मामले में सरकार ने स्वयं पहल कर कार्रवाई की है। जंतर-मंतर पर आंदोलन जनता को गुमराह करने और युवाओं को भड़काने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

आंदोलन स्थल पर पथराव करने के इरादे से बड़ी मात्रा में पत्थर लाए गए थे। इस मामले के पीछे की मंशा और इसमें शामिल असामाजिक तत्त्वों की सरकार द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार को जानबूझकर बदनाम करने और जनता के बीच अविश्वास पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

तथ्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के संबंध में बावनकुले ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता ने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की जिम्मेदारी सौंपी है। विपक्ष द्वारा सरकार की आलोचना करना लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन आलोचना

करते समय तथ्यों को भी ध्यान में रखा

जाना चाहिए।

एसआरए प्रकरण की शिकायतों की होगी जांच

एसआरए के अधिकारियों तथा एफएसआई घोटाले के आरोपों से जुड़े सवाल पर कहा कि झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) में वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारियों के खिलाफ यदि शिकायतें प्राप्त होती हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी।

नगर विकास विभाग से संबंधित शिकायतों की जांच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे, जबकि राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की जांच वे स्वयं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शिकायतों में तथ्य पाए गए तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच