Champa Bike Accident:नागपुर के उमरेड तहसील (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नागपुर

छात्राओं के सामने स्टंटबाजी पड़ी भारी, चांपा में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 2 गंभीर

Champa Bike Accident: नागपुर के उमरेड तहसील अंतर्गत चांपा गांव के पास तेज रफ्तार और स्टंटबाजी कर रही बाइक टिप्पर ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

आंचल लोखंडे

Nagpur Umred Highway Crash: उमरेड तहसील के चांपा गांव के पास नागपुर-उमरेड राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353डी पर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार बाइक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। नागपुर से उमरेड की ओर जा रही एक बाइक ने सड़क किनारे खड़े दो टिप्पर ट्रकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाइक क्रमांक एमएच-40/सीएफ-7190 पर तीन युवक सवार थे। वे जामसावली से दर्शन कर उमरेड लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था। चांपा बस स्टैंड के पास स्कूल जा रहीं छात्राओं के सामने बाइक सवार स्टंटबाजी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे सड़क किनारे खड़े टिप्पर ट्रक से जा टकराई।

दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जवली, भिवापुर निवासी विक्की प्रभाकर लाखे (24) के रूप में हुई है। वहीं बाइक सवार पेवल दशरथ क्षीरसागर (22), निवासी सालभट्ठी, उमरेड और कुणाल वसंतराव वाढई (23), निवासी नांद, भिवापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के समय आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए

दोनों घायलों को तत्काल नागपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक बेहद तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे और जानलेवा स्टंट कर रहे थे। अचानक नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। घटना के समय आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

घटनास्थल पर स्कूली छात्राएं भी मौजूद थीं, जिससे उनकी जान भी खतरे में पड़ गई थी। घटना की सूचना मिलते ही कुही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत; 7 घायल, एक्शन में गिरीश महाजन

एक्शन मोड में गृह मंत्री शाह, पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश के तार इंदौर से जुड़े, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा आरोपी हिरासत में