दीक्षाभूमि और ट्रेन की प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- AI
नागपुर

धम्मचक्र प्रवर्तन दिन पर यात्रियों को राहत: मुंबई पुणे- नासिक के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Central Railway Special Trains Nagpur: धम्मचक्र प्रवर्तन दिन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेल नागपुर मंडल ने पुणे, मुंबई, नासिक और अकोला के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है।

प्रमोद यादव

Highlights

  • धम्मचक्र प्रवर्तन दिन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय।

  • पुणे- नागपुर-पुणे के बीच 01215/01216 ट्रेनें।

  • नासिक रोड- नागपुर- नासिक रोड के बीच 01217/01218 विशेष सेवा।

  • मुंबई- नागपुर रूट पर 01019/01020 और 01219/01220 ट्रेनें।

  • नागपुर- अकोला के बीच 01131/01132 विशेष ट्रेनें।

  • नागपुर- भुसावल के बीच 01214/01213 और सोलापुर–नागपुर रूट पर 01029/01030 ट्रेनें।

Dhammachakra Pravartan Din Special Trains: नागपुर जिले में धम्मचक्र प्रवर्तन दिन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेल के नागपुर मंडल ने पुणे, नासिक, मुंबई, अकोला, भुसावल और सोलापुर के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। पुणे-नागपुर-पुणे के बीच ट्रेन 01215/01216 चार फेरियां करेगी।

ट्रेन 01215 पुणे से 19 व 21 अक्टूबर को 14.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.30 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 01216 नागपुर से 20 व 22 अक्टूबर को 23.00 बजे चलकर अगले दिन 16.20 बजे पुणे पहुंचेगी। नासिक रोड-नागपुर- नासिक रोड मेम 01217/01218 भी चलेगी।

नासिक से नागपुर जानें वाली ट्रेन

ट्रेन 01217 नासिक से 18 व 20 अक्टूबर को 18.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.00 बजे नागपुर पहुंचेगी। ट्रेन 01218 नागपुर से 19 व 21 अक्टूबर को 22.00 बजे चलकर अगले दिन 10.20 बजे नासिक पहुंचेगी।

मुंबई-नागपुर-मुंबई के बीच ट्रेन 01019/01020 चार फेरियां करेगी। ट्रेन 01019 मुंबई से 19 व 21 अक्टूबर को 14.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.10 बजे नागपुर जिला पहुंचेगी। ट्रेन 01020 नागपुर से 20 व 22 अक्टूबर को 22.30 बजे चलकर अगले दिन 17.20 बजे मुंबई पहुंचेगी।

मुंबई से नागपुर जानें वाली ट्रेन

ट्रेन 01219 मुंबई से 19 अक्टूबर को 14.30 बजे चलकर अगले दिन 06.10 बजे नागपुर आएगी, जबकि 01220 नागपुर से 19 अक्टूबर को 22.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 17.20 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस जोड़ी के दो फेरे निर्धारित हैं।

नागपुर-अकोला स्टेशन के बीच ट्रेन 01131/01132 चलेगी। ट्रेन 01131 नागपुर से 20 व 21 अक्टूबर को 18.40 बजे रवाना होकर 23.30 बजे अकोला पहुंचेगी। ट्रेन 01132 अकोला से 21 व 22 अक्टूबर को 00.20 बजे चलकर 04.50 बजे नागपुर पहुंचेगी।

महाराष्ट्र धम्मचक्र प्रवर्तन दिन स्पेशल ट्रेनें

क्रमांकरूटट्रेन नंबरदिशातारीखप्रस्थान समयप्रस्थान स्टेशनआगमन स्टेशनआगमन समयफेरे
1पुणे - नागपुर - पुणे01215पुणे से नागपुर19 और 21 अक्टूबर14:50पुणेनागपुरअगले दिन 07:304
1पुणे - नागपुर - पुणे01216नागपुर से पुणे20 और 22 अक्टूबर23:00नागपुरपुणेअगले दिन 16:204
2नाशिक रोड - नागपुर - नाशिक रोड01217नाशिक रोड से नागपुर18 और 20 अक्टूबर18:00नाशिक रोडनागपुरअगले दिन 05:00
2नाशिक रोड - नागपुर - नाशिक रोड01218नागपुर से नाशिक रोड19 और 21 अक्टूबर22:00नागपुरनाशिक रोडअगले दिन 10:20
3मुंबई - नागपुर - मुंबई01019मुंबई से नागपुर19 और 21 अक्टूबर14:30मुंबईनागपुरअगले दिन 06:104
3मुंबई - नागपुर - मुंबई01020नागपुर से मुंबई20 और 22 अक्टूबर22:30नागपुरमुंबईअगले दिन 17:204
4मुंबई - नागपुर - मुंबई अतिरिक्त विशेष ट्रेन01219मुंबई से नागपुर19 अक्टूबर14:30मुंबईनागपुरअगले दिन 06:102
4मुंबई - नागपुर - मुंबई अतिरिक्त विशेष ट्रेन01220नागपुर से मुंबई19 अक्टूबर22:30नागपुरमुंबईअगले दिन 17:202
5नागपुर - अकोला - नागपुर01131नागपुर से अकोला20 और 21 अक्टूबर18:40नागपुरअकोलाउसी रात 23:30
5नागपुर - अकोला - नागपुर01132अकोला से नागपुर21 और 22 अक्टूबर00:20अकोलानागपुरउसी दिन 04:50
6नागपुर - भुसावल - नागपुर01214नागपुर से भुसावल20 और 21 अक्टूबर21:30नागपुरभुसावलअगले दिन 04:004
6नागपुर - भुसावल - नागपुर01213भुसावल से नागपुर21 और 22 अक्टूबर05:00भुसावलनागपुरउसी दिन 12:204
7सोलापुर - नागपुर - सोलापुर01029सोलापुर से नागपुर19 और 20 अक्टूबर09:50सोलापुरनागपुरअगले दिन 05:102
7सोलापुर - नागपुर - सोलापुर01030नागपुर से सोलापुर20 और 21 अक्टूबर23:30नागपुरसोलापुरअगले दिन 23:452

नागपुर से भुसावल जानें वाली ट्रेन

नागपुर-भुसावल के बीच ट्रेन 01214/01213 चार फेरियां करेगी। ट्रेन 01214 नागपुर से 20 व 21 अक्टूबर को 21.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.00 बजे भुसावल पहुंचेगी। ट्रेन 01213 भुसावल से 21 व 22 अक्टूबर को 05.00 बजे चलकर उसी दिन 12.20 बजे नागपुर पहुंचेगी।

नागपुर-सोलापुर के बीच ट्रेन 01029/01030 की दी सेवाएं होंगी। ट्रेन 01029 सोलापुर से 19 व 20 अक्टूबर को 09.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.10 बजे नागपुर पहुंचेगी। ट्रेन 01030 नागपुर से 20 व 21 अक्टूबर को 23.30 बजे चलकर अगले दिन 23.45 बजे सोलापुर पहुंचेगी।

INDIA Bloc Protest LIVE: ज्ञानेश कुमार का काला चिट्ठा हमारे पास; SC में याचिका दायर करेंगे राहुल गांधी

EPFO पेंशनधारकों को बड़ी राहत, अब घर बैठे जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, जानें क्या है अंतिम तारीख

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम