राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान।(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर के NEERI में CBI ने मारा छापा, डायरेक्टर के ऑफिस घंटों चला सर्च ऑपरेशन

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (NEERI) में बुधवार को छापा मारा। सीबीआई की टीम के पहुंचने से खलबली मच गई। नीरी में महंगे अनुसंधान उपकरणों की खरीदी में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायतें थी जिसके बाद यह छापेमार कार्रवाई की गई।

आकाश मसने

नागपुर: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (NEERI) में बुधवार को छापा मारा। सीबीआई की टीम के पहुंचने से खलबली मच गई। नीरी में महंगे अनुसंधान उपकरणों की खरीदी में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायतें थी जिसके बाद यह छापेमार कार्रवाई की गई।

नीरी संस्थान में फर्जी रिसर्च और फर्जी कंपनी बनाकर लगभग 500 करोड़ रुपए से अधिक का भ्रष्टाचार होने का मामला है। बुधवार सुबह 10 बजे सीबीआई के 12 से 15 अधिकारी नीरी के मुख्य कार्यालय पहुंचे और सीधे डायरेक्टर कार्यालय में जाकर सर्च शुरू कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह छापेमार कार्रवाई सीबीआई को मिली एक पुख्ता शिकायत के बाद की गई है। 'नीरी' से कौन-कौन से रिसर्च और महंगे उपकरण खरीदे गए, इसकी जांच सीबीआई कर रही है। संदिग्ध वैज्ञानिक दफ्तर की तलाशी ले रहे हैं और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान किसी को भी नीरी के मुख्यालय में के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। सीबीआई के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद है।

पूर्व डायरेक्टर हो चुके है निलंबित

बता दें कि भ्रष्टाचार के मामले को लेकर इससे पहले भी NEERI के डायरेक्टर रहे राकेश कुमार को निलंबित किया गया था। एक बार फिर से नीरी में भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई की जा रही है। दरअसल नीरी संस्थान केंद्र सरकार के अंतर्गत आती है और पर्यावरण से जुड़े कई मामलों की देश भर में महत्वपूर्ण रिसर्च करता है।

जांच में आरोप साबित होने पर मुख्यालय में अटैच किया था

जानकारी के अनुसार नीरी के पूर्व डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमार पर एक बड़ा आरोप यह था कि उन्होंने नीरी में कई पदों पर पहले वैकेंसी निकाली, इसके बाद इंटरव्यू में अपने करीबियों और रिश्तेदारों को नौकरी दी। नीरी में शिकायतों की जांच में आरोप सिद्ध होने पर उन्हें नागपुर से सीएसआईआर दिल्ली मुख्यालय में अटैच किया गया था।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम