प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

'डिजिटल अरेस्ट' के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़: CBI ने 6 राज्यों में की छापेमारी, 3 मास्टरमाइंड अरेस्ट

Digital Arrest Scam: CBI ने 'डिजिटल अरेस्ट' के जरिए 1.86 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को ध्वस्त किया है। नागपुर, गोवा और बेंगलुरु से 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय तार होने का शक।

आकाश मसने

CBI Raids In Digital Arrest Cases: देश में बढ़ते 'डिजिटल अरेस्ट' के मामलों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने एक साथ 6 राज्यों में छापेमारी कर उस खतरनाक नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है, जिसने केरल के एक बुजुर्ग से करीब 1.86 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इस ऑपरेशन के दौरान सीबीआई ने नागपुर, गोवा और बेंगलुरु से तीन मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जो इस पूरे घोटाले की रीढ़ माने जा रहे हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 6 राज्यों में छापेमारी कर ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। इस मामले में केरल के एक बुजुर्ग से करीब 1.86 करोड़ रुपये ठगे गए थे। सीबीआई ने इस सिलसिले में नागपुर, गोवा और बेंगलुरु से 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मोहम्मद मुश्ताक (नागपुर) : यह एक शेल कंपनी (फर्जी कंपनी) चलाता था। धोखाधड़ी से मिली रकम को ठिकाने लगाने के लिए इसने अपनी कंपनी के बैंक खातों का इस्तेमाल किया। इसके पास से बड़ी संख्या में डेबिट कार्ड और डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं।

ब्लेसिन जैकब अब्राहम (गोवा) : इसे ‘म्यूल अकाउंट’ (पैसों की हेराफेरी के लिए इस्तेमाल होने वाले खाते) का ऑपरेटर माना जा रहा है। यह क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पैसों के लेन-देन में भी शामिल था।

मोहम्मद जुनैद (बेंगलुरु) : यह फर्जी सिम कार्ड की व्यवस्था करता था। यह लोगों को 5जी सिम अपग्रेड का लालच देकर उनके केवाईसी दस्तावेजों का दुरुपयोग करता था और उन्हीं सिम कार्ड्स का इस्तेमाल साइबर अपराधों में होता था।

जांच की मुख्य बातें

  • 6 राज्यों में छापेमारी : सीबीआई ने महाराष्ट्र (नागपुर), गोवा, कर्नाटक (बेंगलुरु), केरल (पलक्कड़), तेलंगाना (हैदराबाद) और दिल्ली में एक साथ तलाशी अभियान चलाया।
  • अंतरराष्ट्रीय संबंध : जांच में संकेत मिले हैं कि इस गिरोह के तार विदेशों से भी जुड़े हुए हैं। साइबर फ्रॉड के ऑपरेशंस सीमा पार से संचालित होने का संदेह है।
  • जब्ती : छापेमारी के दौरान डिजिटल डिवाइस, कई बैंकों के डेबिट कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा