Representative Image 
नागपुर

मृतक पर गैर इदातन हत्या का मामला दर्ज, डिवाइडर से टकराई बाइक, तीसरे सवार ने भी तोड़ा दम

नवभारत डेस्क

नागपुर. प्रतापनगर थानाक्षेत्र में 5 दिन पहले ट्रिपल सीट बाइक चालक की गलती के चलते डिवाइडर से टकरा गई थी. इसमें तीसरे सवार ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक का नाम जयताला निवासी उमेश रामेश्वर शेंडे (25) बताया गया. घटना में पहले ही चालक अष्टविनायकनगर, एमआईडीसी निवासी प्रकाश भैयालाल राऊत (25) और अमरनगर हिंगना निवासी निकेश ज्ञानेश्वर अतकरे (27) की मौत हो चुकी है. पुलिस ने वाहन चल रहे प्रकाश पर मौत के बाद गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया.

जानकारी के अनुसार, 25 मार्च को दोपहर करीब 1.45 बजे प्रकाश, निकेश और उमेश बाइक क्रमांक एमएच-31/बीजेड-4433 पर ट्रिपल सीट कहीं जा रहे थे. बाइक प्रकाश चला रहा था और स्पीड काफी ज्यादा थी. ढोमने सभागृह के सामने रिंग रोड से जाते समय प्रकाश का बाइक पर से नियंत्रण छुट गया. इससे बाइक तेज रफ्तार में रोड डिवाइडर से टकरा गई. प्रकाश और निकेश की मौत हो गई. लेकिन उमेश को पहले एक प्राइवेट हॉस्पिटल और फिर मेडिकल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उमेश ने भी दम तोड़ दिया.

पुलिस ने पहले आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था लेकिन प्राथमिक जांच और सीसीटीवी फुटेज जांचने के बाद बाइक चला रहे प्रकाश की गलती सामने आई. ऐसे में पुलिस ने प्रकाश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया.

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन