नागपुर टेलीकॉम सर्किल प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- AI
नागपुर

नागपुर में BSNL ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, बंद हो रहे तांबे के तार, 15 दिनों में FTTH फाइबर में कराएं स्विच

BSNL Nagpur FTTH Migration: नागपुर में चोरी और विकास कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे कॉपर नेटवर्क को BSNL बंद कर रहा है। ग्राहकों से 15 दिन में हाई-स्पीड फाइबर FTTH पर स्विच करने की अपील की गई है।

प्रमोद यादव

BSNL Fiber Upgrade Nagpur: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) नागपुर टेलीकॉम सर्किल ने अपने सभी लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड ग्राहकों से अपनी कनेक्टिविटी को पारंपरिक कॉपर केबल नेटवर्क से उच्च गति वाले ऑप्टिकल फाइबर ( FTTH) कनेक्शन पर तुरंत स्विच (माइग्रेट) करने की अपील की है।

कंपनी के अनुसार पुराने कॉपर नेटवर्क को आने वाले समय में बनाए रखना कठिन हो जाएगा, इसलिए इसे धीरे-धीरे पूरी तरह चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जा रहा है। शहर में जगह-जगह भूमिगत कॉपर केबल चोरी की घटनाएं और चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास कार्य के कारण क्षति हो रही है जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है।

जीरो माइल मेट्रो स्टेशन क्षेत्र के पास चल रहे अंडरपास निर्माण कार्य सहित अन्य बड़ी विकास परियोजनाओं के कारण कॉपर लाइनें बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही हैं। पुराने कॉपर नेटवर्क की बार-बार मरम्मत करना चुनौतीपूर्ण और अव्यावहारिक हो गया है।

फाइबर कनेक्शन में अपग्रेड करने के प्रमुख लाभ

  • वही पुराना नंबर रहेगा: ग्राहक बिना किसी बदलाव के अपना मौजूदा लैंडलाइन टेलीफोन नंबर बरकरार रख सकते है।

  • विशेष ऑफर 2500 या उससे अधिक के मासिक प्लान पर ग्राहकों को भी इंस्टॉलेशन और की मोडेम की सुविधा दी जाएगी,

  • बेहतर गुणवत्ता व हाई स्पीड हाई बैंडविड्म, तेज इंटरनेट स्पीड, नेटवर्क स्थिरता और शिकायत खराबी का त्वरित समाधान।

  • सुरक्षित नेटवर्क कॉपर की तुलना में ऑप्टिकल फाइबर लाइनों के कटने या चोरी होने की संभावना बेहद कम होती है।

15 दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील

भारत संचार निगम लिमिटेड नागपुर ने अपने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि ये 15 दिनों के भीतर फाइबर नेटवर्क में माइग्रेशन के लिए अपनी सहमति प्रदान करे और टीम का सहयोग करें। बीएसएनएल की फील्ड टीमें न्यूनतम असुविधा के साथ माइग्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ग्राहकों से लगातार संपर्क कर रही हैं।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक