नागपुर न्यूज 
नागपुर

नागपुर में गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत, ठेकेदार की लापरवाही से नागरिक में फूटा गुस्सा

Nagpur News: नागपुर में मिनी मातानगर परिसर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में गुस्सा फूटा।

प्रिया जैस

Nagpur News: मिनी मातानगर परिसर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत हो गई। इस घटना से परिसर के नागरिकों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। नागरिकों का कहना था कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। मृतक महेंद्र संतकुमार फटिंग (25) बताया गया। महेंद्र स्मॉल फैक्ट्री एरिया की एक स्टील कंपनी में काम करता था।

रात 8.30 बजे के दौरान वह अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। मिनी मातानगर की ओर जाने वाले मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पिल्लर बनाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए थे। तेज बारिश के चलते पूरी सड़क पर पानी भरा था। महेंद्र पानी के कारण गड्ढों का अनुमान नहीं लगा पाया। एक गड्ढे से बाइक उछली और उसका संतुलन बिगड़ गया। सिर के बल गिरने के कारण उसे गंभीर चोट लगी।

इलाके में मचा हड़कंप

घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। महेंद्र की मौत की खबर से पूरे मिनी मातानगर इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही लकड़गंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेजा गया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में नागरिक वहां जमा हो गए। ओवरब्रिज का काम कर रही कंपनी के खिलाफ नागरिकों का रोष था। नागरिकों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से यहां काम चल रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

परिवार ने खो दिया बड़ा बेटा

न तो गड्ढे सही तरीके से बुझाए गए और न ही बैरिकेडिंग की गई। इस वजह से रोजाना यहां हादसे हो रहे हैं। महेंद्र परिवार का बड़ा बेटा था। नौकरी करके अपने परिवार का उदरनिर्वाह करता था। इस हादसे से परिजन गहरे सदमे में है। नागरिकों ने ठेकेदार कंपनी के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ने की मांग की है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला