अब भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड आग के हवाले। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: 'इस शहर को ये हुआ क्या...' अब भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड आग के हवाले, नागपुर के पूर्वी इलाके में फैला घना धुआं

आगजनी की घटनाओ में और इजाफा करती घटना सामने आई है। नागपुर के भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में शनिवार को भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाकों में घना धुआं फैल गया है। आग इतनी भयावह है कि चारों तरफ केवल धुआं ही नजर आ रहा है।

आंचल लोखंडे

नागपुर: व्यसनाधिनता के धुएं में गुम हुए लोगों को रोशनी की राह दिखाते हुए सरकार के किसी सामाजिक विज्ञापन में 'इस शहर को ये हुआ क्या...' इस वाक्य से शुरुवात करते हुए आपने कई बार सुना होगा। बस यही लाइन इस वक्त नागपुर शहर के लिए सभी को याद आ रहा है। बस इस बार जो धुआ उठा है वह सिगरेट का नही 'आग' का है। शहर में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओ से लोग दहशत में है।

इन आगजनी की घटनाओ में और इजाफा करती घटना सामने आई है। नागपुर के भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में शनिवार को भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाकों में घना धुआं फैल गया है। आग इतनी भयावह है कि चारों तरफ केवल धुआं ही नजर आ रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

आग बुझाने का प्रयास शुरू

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियाँ तत्काल मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की तीव्रता इतनी अधिक है कि इसका असर पवनशक्ति नगर, सुर्जानगर, संघर्षनगर, अबूमियां नगर और तुलसीनगर जैसे रिहायशी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। इन इलाकों में धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

स्थिति पर प्रशासन की नजर

आग पर काबू पाने के लिए लकड़गंज, वाठोड़ा, कळमना, सक्करदरा, त्रिमूर्ती नगर, सिविल लाइंस और सुगत नगर से दमकल गाड़ियाँ तैनात की गई हैं। दमकल कर्मी आग को नियंत्रित करने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। अभी तक आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान