बावनकुले ने किया स्मार्ट पुलिस चौकी का उद्घाटन सोर्स- X
नागपुर

नागपुर शहर को मिली पहली स्मार्ट पुलिस चौकी, AI और 1500 सीसीटीवी कैमरों से होगी सुरक्षा

Nagpur Smart Police Chowki: नागपुर में पहली स्मार्ट पुलिस चौकी शुरू हो गई है। शहर में जल्द 1,500 AI आधारित CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया दस्ता भी शुरू होगा।

अंकिता पटेल

AI CCTV Nagpur Police Chowki: नागपुर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महानगर पालिका और शहर पुलिस ने एक 'स्मार्ट पहल' की। लकड़गंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान (कच्छी वीसा) में राजस्व मंत्री तथा पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों शहर की पहली 'स्मार्ट पुलिस चौकी का भव्य लोकार्पण किया गया। अध्यक्षता महापौर नीता ठाकरे ने की।

पालक मंत्री बावनकुले ने पुलिस विभाग को संवेदनशील और जन-उन्मुख होकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने पुलिसिंग व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से लैस करने पर जोर देते हुए कहा कि शहर के हर चौराहे को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रणाली से जोड़कर उसे सीधे पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त और संबंधित थानों से कनेक्ट किया जाएगा।

उपमहापौर लीला हाथीबेड, मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर, सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त विनीता साहू, पुलिस उपायुक्त राहुल मदने आदि उपस्थित थे। संचालन मनपा क्रीड़ा अधिकारी डॉ. पीयूष आंबुलकर एवं आभार प्रदर्शन सहायक पुलिस आयुक्त शिवप्रसाद पारवे ने किया।

नागपुर में 1,500 CCTV कैमरे और हैदराबाद की तर्ज पर निर्भया स्क्वाड

हैदराबाद की तर्ज पर शुरू होगी 'निर्भया स्क्वाड' उन्होंने बताया कि शहर में जल्द ही नई तकनीक पर आधारित लगभग 1,500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनसे संदिग्धों की पहचान करने और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। कम जगह में ज्यादा व्यवस्था की तर्ज पर बनी इस चौकी के निर्माण के लिए सत्तापक्ष के नेता नरेंद्र बोरकर की पहल की भी सराहना की और पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल के नेतृत्व पर भरोसा जताया।

पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'स्मार्ट पुलिसिंग' की संकल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अत्याधुनिक चौकी उसी दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि हैदराबाद में सफल रहे 'निर्भया पथक' की तर्ज पर अब नागपुर में भी विशेष दस्ता शुरू किया जाएगा। उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से युक्त चौकी उपलब्ध कराने के लिए महानगर पालिका का आभार व्यक्त किया।

भयमुक्त शहर बनाने के लिए मनपा कटिबद्ध

महापौर नीला ठाकरे ने सिटी को भयमुक्त और सुंदर शहर बनाने के लिए महानगर पालिका की प्रतिबद्धता दोहराई, उन्होंने आश्वासन दिया कि नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लाए गए विषयों पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी। विधायक खोपडे ने बताया कि ऐसी स्मार्ट चौकियों से जनता में सुरक्षा का भाय मजबूत होगा। उन्होंने मनपा को सुझाव दिया कि जिन इलाकों में पुलिस थानों के लिए जगह की कमी है वहां जगह उपलब्ध कराने के लिए

राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाए, विशेषकर कलमना पुलिस थाने को बाजार क्षेत्र से बाहर उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने पर विचार हो।

सत्तापक्ष नेता नरेंद्र बोरकर ने प्रास्ताविक भाषण में बताया कि शहर में पुलिस चौकियों के लिए मनपा ने कुछ और जगहें भी तय की है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरदार वल्लभभाई पटेल, वर्धमान महावीर और छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारकों के लिए आवश्यक निधि का प्रावधान कर दिया गया है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब