विश्व हिंदू परिषद ने की अपील (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

सभी गरबा पंडालों में बजरंग दल रहेगा मौजूद, विश्व हिंदू परिषद ने की बड़ी अपील, रखी ये शर्तें

Vishwa Hindu Parishad: इस नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए पंडाल लगभग बनकर तैयार हो चुके है। देवी के आगमन के साथ ही रास गरबा की धूम भी शुरू हो जाएगी। इस बीच वीएचपी ने बड़ी अपील की है।

प्रिया जैस

Nagpur News: नागपुर में सामाजिक व धार्मिक आस्था का सम्मान रखने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने नवरात्रोत्सव के दौरान किए जाने वाले गरबा उत्सव में शामिल होने वाले लोगों के आधार कार्ड की जांच करने की अपील है। साथ ही कहा है कि प्रवेश लेने वाले व्यक्तियों के माथे पर टीका जरूर लगाएं। व्यवस्था का पालन नहीं करने वालों को प्रवेश न दें।

प्रेस परिषद में बजरंग दल के प्रांत संयोजक नवीन जैन ने यह अपील की। उन्होंने कहा कि गरबा उत्सव में बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व भी घुसपैठ करते हैं और हिंदू लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाने का प्रयास किया जाता है। इसलिए आधार कार्ड व माथे पर टीका देखकर ही प्रवेश दें।

स्वयंसेवक रहेंगे तैनात

नवीन जैन ने बताया कि हर गरबा पंडाल में प्रवेश द्वार पर ही दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की जाए। पंडालों में बजरंग दल के स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हिंदुओं का सांस्कृतिक व धार्मिक उत्सव है जिसमें अगर अश्लील फिल्मी गाने बजाए गए तो बजरंग दल अपनी स्टाइल में कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि बजरंग दल द्वारा नशामुक्त भारत संस्कार उपक्रम भी चलाएगा। इसके लिए हर जिले में 9 से 16 रन ऑफ हेल्थ के आयोजन किए जाएंगे। 11 से 13 नवंबर तक प्रत्येक तहसील में भी इसका आयोजन किया जाएगा।

आज एम्स में ‘यूनिकॉन-25’

नागपुर एम्स के बाल रोग विभाग व यूनिसेफ के सहयोग से ‘यूनिकॉन-25’ नामक पहला राष्ट्रीय सम्मेलन एम्स में रविवार को होगा। इसमें विशेषज्ञ, छात्र और नीति निर्माता एक मंच पर उपस्थित होंगे। इसमें विविध तरह की कार्यशालाएं होंगी। उद्घाटन अवसर पर डॉ. बीएन गंगाधर, पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग तथा प्रो. डॉ. प्रशांत जोशी, कार्यकारी निदेशक उपस्थित रहेंगे।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा