बच्चू कडू  
नागपुर

महाराष्ट्र की सारी जेलें भर दो...हम सड़क से नहीं हटेंगे, बच्चू कडू ने सरकार को ललकारा

Nagpur Farmers Protest: बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि प्रदर्शन स्थल शाम 6 बजे तक खाली किया जाए, जिसके बाद पुलिस धरनास्थल पर पहुंची। बच्चू कडू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सड़क से ना हटने की बात कही।

अर्पित शुक्ला

Bacchu Kadu News: पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडू के नेतृत्व में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। बच्चू कडू कर्ज में डूबे किसानों के लिए तत्काल, बिना शर्त कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं। प्रदरेशनकारी किसानों ने नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को जाम कर दिया है।

वहीं, नागपुर में जारी किसानों के आंदोलन पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने सख्त रुख अपनाते हुए आदेश दिया था कि प्रदर्शन स्थल को आज शाम 6 बजे तक खाली किया जाए। इसके बाद पुलिस घटनास्थल को खाली कराने पहुंची है।

क्या कहा बच्चू कडू ने?

बच्चू कडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "प्रशासनिक अदालत का आदेश लेकर पुलिस धरना स्थल पर पहुंच गई है...हमें आदेश स्वीकार है। लेकिन साथ ही हमारी एक माँग भी है! पुलिस सभी किसानों, मज़दूरों, विकलांगों, चरवाहों को एक साथ गिरफ़्तार करे, और फिर महाराष्ट्र की सारी जेलें भर दे! उसके बिना हम सड़क से नहीं हटेंगे! कर्ज़ माफ़ी का ऐलान करो, हम तुम्हारी जय-जयकार करते रहेंगे। लेकिन तब तक — ये सड़क हमारी है, ये लड़ाई हमारी है!"

किसानों की क्या है मांग?

नागपुर में शुरू हुआ यह किसान आंदोलन पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू के नेतृत्व में हजारों किसान ‘महा एल्गार मार्च’ के तहत बैलगाड़ियों, ट्रैक्टरों और मवेशियों के साथ नागपुर-वर्धा हाईवे पर उतर आए।

किसानों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं —

  • पूर्ण कर्जमाफी, जिसमें कपास, प्याज और फल उत्पादकों के कर्ज शामिल हों।
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी।
  • बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की व्यवस्था।
  • भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा और पुनर्वास।
  • ग्रामीणों के अन्य अधिकार और सामाजिक न्याय की सुनिश्चितता।

40 पैसे देने से मर नहीं जाओगे… UPI चार्ज पर बोले नीति आयोग के VC अशोक लाहिड़ी, बिना टैक्स के नहीं चलती सरकार

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को तोहफा, EPFO की कवरेज सीमा 15 से 25 हजार किया गया; 51 लाख कर्मचारियों को लाभ

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन पीएम नरेंद्र मोदी, जानवरों के साथ ऐसे वक्त बिताते हैं

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम