अभिभावकों ने CM फडणवीस को सौंपा ज्ञापन (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

अथर्व के हत्यारों को फांसी की मांग! CM फडणवीस ने परिजनों को दिया भरोसा- फास्ट ट्रैक कोर्ट में दिलाएंगे कड़ी सजा

Atharva Nanore Gittikhadan Murder Case: अथर्व नानोरे हत्याकांड में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आश्वासन- फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, हत्यारों को मिलेगी सख्त सजा। परिजनों ने सौंपा ज्ञापन।

प्रिया जैस

Atharva Nanore Murder Case: नागपुर के गिट्टीखदान थाना अंतर्गत हनुमान जन्मोत्सव के दिन निकली शोभायात्रा के दौरान 14 वर्षीय अथर्व दिलीप नानोरे का फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बालक किराड़ समाज से था जिससे समाज में भी रोष है।

रविवार को समाज ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते समय सांसद माया इवनाते, लक्ष्मीकांत दादुरिया, ऋषि कारोडे, अथर्व नानोरे के पिता दिलीप नानोरे और अथर्व की मां उपस्थित थीं।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया

वहीं नगरसेविका माधुरी टेकाम फुलसुंगे ने भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा व सख्त कार्रवाई की मांग की। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के पश्चात फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। वहीं परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।

अथर्व के घर पहुंचे BJP शहर अध्यक्ष

बीते दिनों गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव से 14 वर्षीय अथर्व दिलीप नानोरे (Atharva Nanore) का अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अथर्व के अपहरण के बाद से गिट्टीखदान में तनाव की स्थिति पैदा हुई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुटी है।

इस बीच शनिवार को भाजपा के शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी अथर्व के घर पहुंचे और अभिभावकों से बातचीत की। तिवारी ने अभिभावकों का हौसला बांधते हुए अथर्व को श्रद्धांजलि दी। दयाशंकर तिवारी के साथ आसिफ खान, योगिता धनराज तेलम, कमलेश पांडे, अखिलेश ठाकुर, कमल हरियाणी, बबली तिवारी, सौरभ साहू समेत बड़ी संख्या में गिट्टीखदान के रहवासी मौजूद थे।

कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल