विद्यार्थियों की हीमोग्लोबिन (HB) जांच  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में चला बड़ा हेल्थ चेकअप अभियान! 79,624 विद्यार्थियों की हुई हीमोग्लोबिन जांच

Ashramshala Hemoglobin Test: आदिवासी विकास विभाग द्वारा  संचालित आश्रमशालाओं में एनीमिया निवारण कार्यक्रम के तहत डेढ़ महीने में 79,624 विद्यार्थियों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। 

प्रमोद यादव

Maharashtra Anemia Control Program: महाराष्ट्र राज्य में सरकारी एवं अनुदानित की आश्रमशालाओं तथा एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में एनीमिया की समस्या को खत्म करने के लिए आदिवासी विकास विभाग की ओर से 'एनीमिया निवारण कार्यक्रम' चलाया जा रहा है। अभियान के तहत महज डेढ़ महीने में राज्य की 204 आश्रमशालाओं के 79,624 विद्यार्थियों की हीमोग्लोबिन HB जांच पूरी की गई है।

जांच किए गए विद्यार्थियों में 37,919 छात्र और 41,705 छात्राएं शामिल हैं। इनमें 149 सरकारी आश्रमशालाओं के 55,868, 48 अनुदानित आश्रमशालाओं के 22,420 और 6 एकलव्य मॉडल स्कूलों के 1,336 विद्यार्थी शामिल हैं।

नागपुर जिला में आदिवासी विकास विभाग में अब तक 1,813 विद्यार्थियों के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की गई है। इनमें 2 सरकारी आश्रमशालाओं के 536 विद्यार्थी और 5 अनुदानित आश्रमशालाओं के 1,295 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं अमरावती विभाग में 2,898 विद्यार्थियों की जांच हुई है। इनमें 8 सरकारी आश्रमशालाओं के 1,885 और 3 अनुदानित आश्रमशालाओं के 1,013 विद्यार्थी शामिल हैं।

कम एचबी वालों को पूरक आहार

महाराष्ट्र राज्य में एनीमिया मुक्ति अभियान के लिए आदिवासी विकास विभाग ने 'सिटिजन्स एसोसिएशन फॉर चाइल्ड राइट्स' के साथ समझौता किया है, इसके तहत आश्रमशालाओं में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की जा रही है।

जांच के दौरान जिन विद्यार्थियों में एचबी का स्तर कम पाया गया है उन्हें पूरक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले वार जांच आंकड़े

नागपुर1,813
अमरावती2,898
नाशिक41,469
ठाणे33,426
कुल79,606
महाराष्ट्र राज्य में राज्य सरकारी एवं अनुदानित की आश्रमशालाओं तथा एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में पढ़ने वाले आदिवासी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण विभाग सर्वोच्च प्राथमिकता है। एनीमिया निवारण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में रक्ताल्पता की समस्या की गंभीरता को देखते हुए युद्ध स्तर पर जांच अभियान चलाया गया है। महज डेढ़ महीने में 79,000 से अधिक विद्यार्थियों की हीमोग्लोबिन जांच पूरी की गई है।
लीना बनसोड, आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल