नागपुर मनपा, अतिक्रमण हटाओ अभियान, (सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

नागपुर के सीताबर्डी में मनपा का बुलडोजर एक्शन, सड़क-फुटपाथ से हटे अतिक्रमण; पैदल यात्रियों को राहत

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा ने सीताबर्डी सहित कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ पर कब्जा किए अवैध ठेलों व दुकानों को हटाया।

अंकिता पटेल

Nagpur Anti Encroachment Drive: नागपुर शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए महानगरपालिका की ओर से शुरू किए गए अभियान के तहत मंगलवार को भी कई इलाकों में अतिक्रमण उन्मूलन कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान शहर के व्यस्त इलाकों से सड़क और फुटपाथ घेरे हुए दर्जनों अवैध ठेलों और दुकानों को हटाया गया।

सीताबर्डी में अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान सीताबर्डी मेन रोड से शुरू होकर वैरायटी चौक तक गया और फिर वापस सीताबडों मेन रोड तक पूरे दिन चलाया गया। इस मुख्य मार्ग पर सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाए बैठे अवैध दुकानदारों और ठेले वालों को खदेड़ कर रास्ता पैदल चलने वालों के लिए खाली कराया गया।

महल और बड़कस चौक अतिक्रमण पर भी कार्रवाई

महल इलाके में भी अतिक्रमण निर्मूलन को अंजाम दिया गया। दोसर वैश्य परिसर से शुरू होकर महल चौक, बड़कस चौक, कैलीबाग रोड, गडकरी वाड़ा परिसर, कल्याणेश्वर मंदिर परिसर से होते हुए वापस महल और बड़कस चौक तक उन्मूलन अभियान चलाया गया। इस लंबी दूरी के मार्ग पर सड़क के दोनों ओर और फुटपाथ को बाधित करने वाले सभी अवैध अतिक्रमणों को पूरी तरह से साफ किया गया, कार्रवाई में उपायुक्त मंगेश खवले तथा प्रवर्तन विभाग के ही सहायक आयुक्त संजय कांबले के मार्गदर्शन में मनपा की अतिक्रमण उन्मूलन टीमों ने हिस्सा लिया।

धंतोली और अभ्यंकरनगर में 2 ट्रक सामान जब्त

मनपा के प्रवर्तन विभाग के अनुसार, टीम ने अभ्यंकरनगर मार्ग और धंतोली परिसर में मौर्चा संभाला। धंतोली में आनंद आश्रम भोजनालय के पास पूरे दिन यह अभियान जारी रहा। दस्ते ने सड़क और फुटपाथ के दोनों किनारों पर लगे अवैध ठेलों और दुकानों को बलपूर्वक हटाया। इस सख्त कार्रवाई के दौरान मनपा दस्ते ने लगभग 2 ट्रक सामान जब्त किया जिसमें मुख्य रूप से 5 ठेले और अन्य संबंधित सामग्री शामिल है।

देर रात तक इस क्षेत्र में कार्रवाई जारी थी। मनपा की इस कार्रवाई से अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सड़कों और फुटपाथों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी यह जब्ती और निर्मूलन अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी