चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

अंबाझरी तालाब में गिर रहा वाड़ी का गंदा पानी, MIDC की लापरवाही पर भड़के बावनकुले, कार्रवाई के दिए आदेश

Ambazari Lake Pollution: अंबाझरी तालाब में दूषित पानी मिलने पर पालक मंत्री बावनकुले का बड़ा एक्शन; MIDC पर मामला दर्ज करने के निर्देश। तालाब बचाने और बाढ़ रोकने के लिए बनेंगे ठोस उपाय।

प्रिया जैस

Chandrashekhar Bawankule: नागपुर के अंबाझरी तालाब में लगातार मिल रहे दूषित और गंदे पानी को लेकर नागपुर के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी को इस लापरवाही के लिए एमआईडीसी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। सदर स्थित नियोजन भवन में आयोजित जिला नियोजन समिति की बैठक में विधायक परिणय फुके ने तालाब की बिगड़ती स्थिति का मुद्दा उठाया।

उन्होंने बताया कि अंबाझरी तालाब के पानी पर प्रदूषण के कारण काई जम गई है। नालों के माध्यम से वाड़ी क्षेत्र का गंदा पानी और एमआईडीसी का दूषित पानी सीधे तालाब में मिल रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि तालाब को बचाने के लिए इन नालों के पानी को दूसरी दिशा में मोड़ना अनिवार्य है।

बाढ़ का खतरा और प्रशासनिक जवाब

विधायक प्रवीण दटके ने भी इस मुद्दे का समर्थन करते हुए कहा कि तालाब से गाद (कीचड़) निकालना बेहद जरूरी है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो भविष्य में अंबाझरी के कारण शहर में फिर से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने का खतरा बना रहेगा।

मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि एमआईडीसी को इस संबंध में नोटिस दिया जा चुका है और उनकी ओर से एसटीपी तैयार किया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बारिश के मौसम में नाले का पानी रोकना या मोड़ना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है।

पालक मंत्री की कड़ी कार्रवाई

एमआईडीसी द्वारा दूषित पानी छोड़े जाने पर तीखा असंतोष व्यक्त करते हुए पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पर्यावरण और तालाब की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आयुक्त को तुरंत पुलिस कार्रवाई (मामला दर्ज करने) के निर्देश दिए और यह सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में किसी भी स्थिति में दूषित पानी अंबाझरी में प्रवेश न करे।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन