प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर: अमन हत्याकांड में प्रेमी जोड़े समेत 3 गिरफ्तार, लव ट्रायंगल के चलते दिया था वारदात को अंजाम

Nagpur Murder Case: नागपुर के गाड़ीखाना परिसर में लव ट्रायंगल के चलते अमन मेश्राम की हत्या हुई। इस मामले में गिरफ्तार प्रेमिका तेजस्विनी, उसके साथी अमित और हेमंत को 29 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा।

आकाश मसने

Nagpur Aman Meshram Murder Case: नागपुर के गाड़ीखाना परिसर में मंगलवार की रात हुई अमन गौतम मेश्राम (24) की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमी युगल सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लव ट्रायंगल में अमन की हत्या होने का खुलासा हुआ है।

पकड़े गए आरोपियों में विनोबा भावेनगर, भांडेवाड़ी निवासी अमित रामराव शिवरकर (24); रामनगर, भंडारा निवासी हेमंत चैतन्येश्वर बागड़े (25) और बोरगांव पवनी, भंडारा निवासी तेजस्विनी जगन कावले (21) का समावेश है।

पुलिस ने अमन की चचेरी बहन प्रणाली खोब्रागड़े की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अमन बिल्किंट कंपनी में डिलीवरी का काम करता था। तेजस्विनी गणेशपेठ के डीमार्ट में काम करती है और अमित हिंगना के एक होटल में काम करता है।

क्या है मामला?

अमन और तेजस्विनी के बीच प्रेम संबंध थे। कुछ महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद भी अमन उससे मिलने और बातचीत करने का प्रयास करता था। डेढ़ महीने पहले तेजस्विनी के संबंध अमित से जुड़ गए। लेकिन अमन उसे वापस पाने के लिए जद्दोजहद कर रहा था। हमेशा उसका पीछा करता था। इससे तेजस्विनी परेशान हो गई थी। उसने अमित को इस बारे में बताया। सभी ने मिलकर उसे सबक सिखाने का प्लान बनाया। मंगलवार की रात तेजस्विनी ने अमन को फोन करके गाड़ीखाना के मैदान में मिलने बुलाया। अमित और हेमंत वहां पहले से छिपकर बैठे थे। अमन ने वहां पहुंचते ही तेजस्विनी से विवाद शुरू कर दिया। उसने तेजस्विनी को दनादन थप्पड़ जड़ दिए।

अमन पर चाकू से किया वार

इससे बौखलाए अमित ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया। छाती पर वार होने से अमन वहीं गिर गया। इसके बाद तीनों उसे ऑटो में उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गणेशपेठ पुलिस मौके पर पहुंची। वहां अमन की मोटरसाइकिल दिखाई दी। वाहन के नंबर के जरिए पुलिस ने अमित की पहचान की। मेडिकल अस्पताल पहुंचने पर तीनों आरोपी भी हाथ लग गए। बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उन्हें 29 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?