बाघ का आतंक (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

Alert! नागपुर-वर्धा जिले की सीमा पर बाघ का आतंक, दहशत में किसान, खेत में दिखा 4 बाघों का झुंड

Tiger Terror: नागपुर-वर्धा जिले की सीमा पर कोंढाली में एक किसान के खेत में चार बाघों को एक साथ देखा गया। सुअर को खाते देख जिले इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रिया जैस

Kondhali News: नागपुर-वर्धा जिले की सीमा पर कोंढाली वनपरिक्षेत्र के समीपस्थ नागाझरी गांव में एक किसान के खेत में चार बाघ शाम 7 बजे जंगली सुअर का शिकार खाते नजर आने से किसानों में बाघ की जबरदस्त दहशत है। जानकारी अनुसार शुक्रवार 7 नवबर की शाम सात बजे नागाझीरी के किसान विक्राम जनई के खेत में एक मादा बाघिन तथा तीन बड़े शावक के समूह ने जंगली सुअर ‌पर हमला कर जंगली सुअर का शिकार किया तथा इसी खेत में शिकार को खाया।

यह घटना देखकर किसानों में जबरदस्त दहशत है। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी तत्काल नागाझरी पहुंच कर स्थानीय नागरिकों को बाघों के समूह से दूर रहने की सलाह दी तथा बाघों को जंगल की ओर भगाने के लिए उपायोजना शुरू की। देर रात तक वनविभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी गश्त लगाते रहे।

कोंढाली वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा भी कोंढाली तथा धानोली उपवन क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है। इस क्षेत्र में बाघों और तेंदुओं की मौजूदगी के कारण ग्रामीण भयभीत है। वर्धा जिले के बोर टाइगर प्रोजेक्ट से बाघ तथा तेंदुए अब कोंढाली गांव तक पहुंच रहे है।

लोगो की मार्निंग वाक हुआ बंद

कोंढाली नगर पंचायत में कोई उद्यान या बागीचा नहीं होने के कारण गांव के बहुतांश लोग कोंढाली काटोल मार्ग पर तथा कोंढाली वर्धा मार्ग पर सुबह 5 बजे से मार्निंग वाक के लिए जाते थे। पर कुछ दिन पहले कोंढाली-काटोल मार्ग पर कोंढाली से लगे बहिरम बाबा मंदिर के सोलार कंपनी में जानेवाले बाइक सवार कामगारों को एक पट्टेदार बाघ नजर आया।

इस बाघ ने आसपास के किसानों की मवेशियों के भी शिकार किया। बाघ की दहशत से कोंढाली-काटोल मार्ग पर लोगों का मार्निंग वॉक लगभग बंद हो गया। यही हाल कोंढाली-वर्धा मार्ग का भी है। कोंढाली-वर्धा मार्ग पर भी लोगों को बाघ तेंदुए नजर आते है। बाघ-तेंदुये के आतंक से लोगों का मार्निंग वॉक भी खतरे में है।

सरकार के वन विभाग द्वारा बाघ/तेंदुओं के गांव के समीप आते इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिले इसलिए जंगल के समीप गांवों की सीमा में सैंसर कैमरा लगाने की लोगों की मांग है। कोंढाली वन परिक्षेत्र में इस वर्ष बाघ ते़ंदुओं के हमले में किसानों के 117 मवेशियों की मृत्यु हुई है।

नमो उद्यान बनाने की मांग

केंद्र सरकार ने नगर परिषद तथा नगर पंचायत क्षेत्र में नमो उद्यान बनाने के लिए एक करोड़ रुपये निधि देने की घोषणा की है। कोंढाली गांव में कोई उद्यान तथा खेल का मैदान उपलब्ध न होने के कारण छात्र, खिलाड़ी तथा लोगों की सुविधा के मार्निंग वॉक के ट्रैक सहित नमो उद्यान बनाने की जनता की मांग है।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना