नागपुर एयरपोर्ट प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की बल्ले-बल्ले, अब बिना बोर्डिंग पास स्कैन किए होगी एंट्री

Nagpur Airport Digi Yatra: नागपुर एयरपोर्ट पर डीजी यात्रा की 'सिंगल स्टेप फेस रिकग्निशन' तकनीक शुरू हुई है। अब यात्री बिना बोर्डिंग पास स्कैन किए केवल चेहरा दिखाकर तुरंत प्रवेश पा सकेंगे।

प्रमोद यादव

GMR Nagpur International Airport Limited: नागपुर एयरपोर्ट पर 'डीजी यात्रा' प्रणाली को अपग्रेड किया गया है। जीएमआर नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने डॉ। बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय नागपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की यात्रा को बेहतर बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट के सभी डीजी यात्रा सक्षम प्रवेश द्वारों पर 'सिंगल स्टेप फेस रिकग्निशन' तकनीक सफलतापूर्वक शुरू कर दी गई है।इस नई तकनीक का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बिना किसी कागजी दस्तावेज, बिना किसी शारीरिक संपर्क और बिना प्रतीक्षा समय के एयरपोर्ट पर त्वरित और सुगम प्रवेश प्रदान करना है।

यात्री डीजी यात्रा एप पर रजिस्ट्रेशन करें

अब तक नागपुर एयरपोर्ट पर जारी व्यवस्था के तहत यात्रियों को डीजी यात्रा एप पर रजिस्ट्रेशन और बोर्डिंग पास जोड़ना पड़ता था। एयरपोर्ट पहुंचने पर डीजी यात्रा प्रवेश द्वार पर यात्रियों को पहले अपना बोर्डिंग पास अथवा क्यूआर कोड स्कैन करना पड़ता था।

इसके बाद वहां पर इंस्टाल कैमरा यात्री के चेहरे की पहचान करता था और तब जाकर गेट खुलता था लेकिन अब यात्री डीजी यात्रा एप पर रजिस्ट्रेशन करें और अपना बोर्डिंग पास एप में शेयर करें।

नागपुर एयरपोर्ट पहुंचकर यात्री को गेट पर बोर्डिंग पास स्कैन करने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं होगी। यात्री जैसे ही डीजी यात्रा गेट के सामने खड़ा होगा, कैमरा केवल चेहरा पहचानकर यात्री की पहचान की पुष्टि कर देगा और ई-गेट अपने आप खुल जाएगा।

भंडारकर बाेले यात्रा को सुखद और सुगम बनाना हमारी प्राथमिकता

नागपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों के अनुभव को अधिक सुखद और सुगम बनाना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। डीजी यात्रा प्रणाली में सिंगल स्टेप फेस रिकग्निशन सुविधा जोड़ना इसी दिशा में एक मील का पत्थर है।

प्रत्यक्ष मानवी हस्तक्षेप को कम करके और सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाकर, हम अपने यात्रियों को एक अत्यधिक कुशल, सुरक्षित और संपर्करहित यात्रा का अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस व्यवस्था के अपग्रेड होने से अब प्रवेश द्वार पर बोर्डिंग पास स्कैन करने का चरण समाप्त होने से एंट्री गेट्स पर लगने वाली कतारे और प्रतीक्षा समय काफी कम हो जाएगा, यात्रियों को अपने फोन या टिकट को बार-बार गेट के स्कैनर से छूने या भौतिक दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होगी। एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार से लेकर सुरक्षा क्षेत्र तक पहुंचने में समय बचत होगी।

श्रीकांत भंडारकर, सीईओ, जीएमआर नागपुर -

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार