नागपुर फ्लाइट कटौती (फोटो सोर्स- AI) 
नागपुर

नागपुर से इंदौर, बेंगलुरु और दिल्ली की उड़ानों पर लगा ब्रेक; ATF की बढ़ती कीमतों के कारण एयरलाइंस का फैसला

Nagpur Flight Cancellation: विमान ईंधन (ATF) की बढ़ती कीमतों के कारण नागपुर से इंदौर, बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई सहित कई रूटों की दैनिक हवाई उड़ानों में 15 जून से भारी कटौती की जा रही है।

रूपम सिंह

Nagpur Flight Cancellation Bengaluru To Hyderabad Route: विमान ईंधन (एटीएफ) की लगातार ऊंची कीमतों के कारण एयरलाइंस की परिचालन लागत बढ़ गई है। बढ़ते खर्च के दबाव में एयरलाइंस कंपनियां दिल्ली, मुंबई के साथ अन्य रूटों पर उड़ानों में कटौती कर रही हैं। इसी कड़ी में नागपुर से इंदौर के बीच संचालित होने वाली दैनिक उड़ान को 15 जून से अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।

दैनिक उड़ान को बंद कर 18 जून से इंदौर के लिए उड़ान तो रहेगी लेकिन वह मंगलवार और बुधवार को छोड़कर रहेगी। इस फैसले से इंदौर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर व्यापारिक, शैक्षणिक और पारिवारिक कारणों से नियमित यात्रा करने वाले यात्री अब इसका रोज लाभ नहीं ले पाएंगे।

मात्र 5 उड़ानें दिल्ली के लिए

दिल्ली के 7 से 8 उड़ानों के बजाय अब मात्र 5 ही दैनिक उड़ाने रह गई है। यात्रियों को इसका जमकर फटका लग रहा है। इसके अलावा मुंबई के लिए भी दैनिक 5 फ्लाइट ही उड़ान भर रही है। इसमें नवी मुंबई के लिए रोज उड़ान भरने वाली 6ई-582 भी 15 जून तक ही उड़ान भर पायेगी। इसके बाद नवी मुंबई के लिए इंडिगो की 16 जून से उड़ान शुरू होगी, जो कि मात्र मंगलवार व बुधवार को रहेगी।

इसके पश्चात 18 जून से उड़ान शुरू होने वाली उड़ान मंगलवार व बुधवार को छोड़कर बाकी दिन रहेगी। इस समय पुणे के लिए 3 फ्लाइट है जिनमें 2 दैनिक और 1 शनिवार को छोड़कर बाकी दिन उड़ान भर रही है। नागपुर से बेंगलुरु के लिए रात 11.55 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट क्रमांक 6ई-6803 पर भी 15 जून से ब्रेक लग जायेगा।

इसी में हैदराबाद जाने वाली 3 में से 1 फ्लाइट 6ई-7526 भी 15 जून से उड़ान नहीं भरेगी। इसी में कोलकाता के लिए बुधवार को सुबह 9.25 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6ई-505 उड़ान पर 10 जून से ब्रेक लग गया।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही