नागपुर एयरपोर्ट प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

एयर इंडिया एक्सप्रेस आज नागपुर और हैदराबाद से चलाएगी विशेष उड़ानें, जानिए क्या है पूरी वजह

Nagpur Flight Air India Express: ऑपरेशनल आवश्यकताओं और विमान रोटेशन को संतुलित करने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस आज नागपुर और हैदराबाद से बेंगलुरु के लिए विशेष फेरी फ्लाइट्स संचालित करेगी।

प्रमोद यादव

Dr Babasaheb Ambedkar Dr Babasaheb Ambedka: नागपुर विमानन सेवा से जुड़ी ऑपरेशनल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस मंगलवार 15 सितंबर को नागपुर और हैदराबाद से बेंगलुरु के लिए 2 विशेष 'फेरी फ्लाइट्स' संचालित की जाएंगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन द्वारा जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार इन उड़ानों के जरिए खाली विमानों को एक शहर से दूसरे शहर स्थानांतरित किया जाएगा। इस जारी माह की 1 से 30 तारीख के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानें लगातार रद्द होने और बीच-बीच में अचानक 1 से 2 बार शेड्यूल ड्रॉप होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इस अव्यवस्था के बीच अपने विमानों के रोटेशन और नेटवर्क को संतुलित करने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन को यह खाली फ्लाइट्स उड़ानी पड़ रही है। इन फेरी फ्लाइट्स में आमतौर पर यात्रियों को टिकट नहीं दी जाती बल्कि इनका इस्तेमाल केवल मेंटेनेंस या रोटेशन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाता है।

यह फेरी फ्लाइट यात्रियों को लेकर रवाना होंगी। शेड्यूल के अनुसार हैदराबाद-बेंगलुरु (IX5709) मंगलवार को हैदराबाद से रात 8 बजे रवाना होकर रात 9 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके लिए A-320N फ्लाइट्स का उपयोग किया जाएगा। वहीं नागपुर-बेंगलुरु (IX5708) मंगलवार को नागपुर एयरपोर्ट से रात 8 बजे उड़ान भरकर रात 9.45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इस रूट पर फ्लाइट A-320 एयरक्राफ्ट संचालित होगा।

मरीज लेकर पहुंची एयर एम्बुलेंस

दोपहर डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक विशेष एयर एम्बुलेंस (वीएच-यूएलजे) की लैंडिंग हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह विमान एक मरीज को लेकर दोपहर लगभग 3.20 बजे नागपुर पहुंचा।

इसके लिए एयरपोर्ट पर आवश्यक मेडिकल व मार्शलिंग सपोर्ट के बाद प्रक्रियाएं पूरी कर यह फ्लाइट शाम करीब 5 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। सूत्रों ने बताया कि यह विमान संभवतः ऑस्ट्रेलिया से आया था।

आज मेंटेनेंस के लिए आएगा बोइंग 777

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कुवैत एयरवेज के बोईंग 777 विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर उत्तरने की मंजूरी प्रदान की है। यह विमान मेंटेनेंस के लिए नागपुर एयरपोर्ट के एमआरओ पहुंचेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाइट (KAC 8249) कुवैत से उड़ान भरकर 15 सितंबर को नागपुर पहुंचेगी, इस उड़ान में 8 क्रू सदस्य शामिल रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार इस विमान की नागपुर में मेंटनेस के लिए हुए करार का आखिरी राउंड है।

Weather Alert: राजस्थान-बिहार से यूपी तक आंधी का अलर्ट, दिल्ली में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी की चेतावनी

झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण, राजस्थान के नतीजों पर बोले PM मोदी

जयपुर-जोधपुर-कोटा में मेयर चुनाव पर लगी रोक, चुनावी नतीजों के बीच खराब हुई EVM

मराठी परिधान में दिखे PM मोदी! पीला कुर्ता और पारंपरिक धोती पहन पीयूष गोयल के घर की गणपति बप्पा की महाआरती

CM मोहन यादव से मिलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर बोला हमला; कहा- इस उम्र में नाती-पोते हो जाते, वे काहे के जवान