एयर इंडिया एक्सप्रेस  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

मुंबई-नागपुर हवाई सफर होगा आसान, 25 अक्टूबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरू करेगी नई उड़ान

Nagpur airport: मुंबई-नागपुर रूट पर यात्रियों को जल्द नया विकल्प मिलेगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस 25 अक्टूबर से सेवा शुरू करेगी। त्योहारों के सीजन में उड़ान से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रमोद यादव

Mumbai Nagpur flight Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस 25 अक्टूबर से मुंबई और नागपुर के बीच उड़ान सेवा शुरू करने वाली है। वर्तमान में मुंबई-नागपुर मार्ग पर इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें संचालित हो रही हैं। ऐसे में एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस रूट पर उतरने से यात्रियों के पास उड़ानों के अधिक विकल्प होंगे।

इससे खासकर व्यावसायिक यात्रियों, नियमित रूप से मुंबई आने-जाने वालों और समय की बचत के लिए हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। मुंबई और नागपुर के बीच लगातार बढ़ती यात्री आवाजाही को देखते हुए नई उड़ान सेवा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खासकर दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों से मिलने के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे समय में अतिरिक्त उड़ान उपलब्ध होने से यात्रियों को टिकट मिलने में सुविधा हो सकती है और यात्रा की योजना बनाने के लिए एक और विकल्प मिलेगा। 

5 को एयर इंडिया एक्सप्रेस की अतिरिक्त उड़ान

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय नागपुर एयरपोर्ट से शनिवार, 5 सितंबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक अतिरिक्त कमर्शियल फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। यह उड़ान सेवा एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा नागपुर और मुंबई के बीच प्रदान की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार

मुंबई से नागपुर के लिए फ्लाइट क्रमांक (IX 5705) दोपहर 2।45 बजे (14:45 बजे) उड़ान भरेगी और शाम 4।15 बजे नागपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं नागपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट क्रमांक (IX 5706) शाम 5.30 बजे रवाना होगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस 25 अक्टूबर से

सूत्रों के अनुसार आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए इस अतिरिक्त उड़ान के शुरू होने से मुंबई और नागपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट क्रमांक आईएक्स-1213 मुंबई से सुबह 6.35 बजे उड़ान भरेगी और नागपुर में 8.10 बजे पहुंचेगी। इसी तरह यहां से उड़ान आईएक्स-1241 सुबह 8.45 बजे उड़ान भरेगी और 10.25 बजे मुंबई में पहुंचेगी।

UP Election 2027: जयंत चौधरी आज सहारनपुर में भरेंगे हुंकार, स्वाभिमान रैली से चुनावी अभियान का आगाज

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं