प्लेन कैश (फोटो-सोशल मीडिया) 
नागपुर

Ahmedabad Plane Crash का मातम नागपुर तक पहुंचा, यशा के साथ 2 वर्षीय रुद्र की भी मौत

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में नागपुर की यशा कामदार, उनके बेटे रुद्र और सास रक्षा मोढा भी सवार थीं। हादसे में तीनों की मौत हो चुकी है। हादसे की खबर मिलते ही नागपुर स्थित परिवार सदमे में है।

उज्जवल सिन्हा

नागपुर: अहमदाबाद में हुए प्लेन दुर्घटना में सभी को विचलित कर दिया। अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद लंदन जाने वाले एयर इंडिया की विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसकी आहट अब नागपुर तक पहुंच गई है। नागपुर में पली-बढ़ीं यशा कामदार भी इस विमान में अपने 2 वर्षीय पुत्र रुद्र और सास रक्षा मोढा के साथ सवार थीं। जैसे ही परिवार वालों को यह जानकारी मिली, पूरा परिवार स्तब्ध हो गया।

यशा के पिता मनीष कामदार अपने रिश्तेदारों के साथ सड़क मार्ग से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। जैसे ही खबर पहुंची, उनके रिश्तेदार और पड़ोसियों में मातम छा गया। हालचाल जानने के लिए सभी ने फोन मिलाना शुरू कर दिया। आस पास के लोग घर पर भी पहुंचने लगे। इसी बीच दोस्तों ने उन्हें सड़क मार्ग से गुजरात जाने की सलाह दी। आखिरकार दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ 2 कारों में अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

लंदन में रहती थीं यशा

कामदार के रिश्तेदारों ने बताया कि यशा की शादी अहमदाबाद में हुई थी। 30 वर्षीय यशा लंदन में ही रहती थीं। उनकी सास रक्षा मोढा भी विमान में उनके साथ थीं। सास अपने पैतृक निवास पोरबंदर में रहती थी, जबकि यशा अपने पुत्र रुद्र के साथ कुछ समय से अहमदाबाद में रह रही थीं। सभी बिजनेस क्लास में ही बैठे थे।

ससुर की मौत के बाद आई थी अहमदाबाद

रिश्तेदारों ने बताया कि लंदन में ही सेट गए हैं लेकिन 2 माह पूर्व उनके ससुर की मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण यशा भारत आई थीं। इसके बाद कुछ समय से यहीं रह रही थीं। वीजा एवं अन्य कार्यों को पूरा करने के उद्देश्य से लंदन जा रही थीं लेकिन यह अनहोनी हो गई।

नागपुर में ही ली थी शिक्षा

यशा के पिता मनीष कामदार का घर क्वेटा कॉलोनी में है। वे परिवार के साथ यहीं रहते हैं। फ्लैक्स प्रिटिंग का कारोबार है। बेटी की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व उन्होंने की थी। यशा की पढ़ाई-लिखाई नागपुर के सेंटर पॉइंट स्कूल में हुई है। यशा का एक छोटा भाई कशिश कामदार है।

Bank Strike: UFBU की हड़ताल से सरकारी बैंकों पर असर, UPI-इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू, 5 दिन वर्किंग की मांग

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात