अवैध वसूली(सोर्स - सोशल मीडिया)  
नागपुर

ACB की बड़ी कार्रवाई: खुर्सापार चेक पोस्ट पर 500 रुपये की घूस लेते आरटीओ इंस्पेक्टर और दलाल गिरफ्तार

Nagpur Crime News: नागपुर में एसीबी ने खुर्सापार चेक पोस्ट पर ट्रक चालक से ₹500 की अवैध वसूली करते आरटीओ इंस्पेक्टर साजन शेंडे और उसके दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

रूपम सिंह

Nagpur ACB Action Illegal Recovery: करीब 2 महीने पहले खुद आरटीओ में चल रहे वसूली सिंडीकेट की शिकायत करने वाले शिष्टमंडल का हिस्सा रहे मोटर वाहन निरीक्षक को एंटी करप्शन ब्यूरो ने अवैध वसूली करते पकड़ लिया। महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित खुर्सापार चेक पोस्ट पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारी ने अपने दलाल के माध्यम से एक ट्रक चालक को एंट्री देने के लिए 500 रुपये लिए।

यहां जाल बिछाकर बैठी एसीबी की टीम ने अधिकारी और उसके एजेंट को हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया अधिकारी साजन शालिग्राम शेंडे (50) और दलाल प्रवीण बाबूराव गायधने (50) बताया गया। ट्रक चालक-मालिक ने इस प्रकरण की शिकायत एसीबी से की थी। बताया जाता है कि महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित खुर्सापार चेक पोस्ट पर लंबे समय से वसूली का खेल चल रहा था। पोस्ट पर तैनात अधिकारियों द्वारा अपने दलालों के जरिए ट्रक चालकों से हर एंट्री के लिए 500 रुपये लिए जा रहे थे।

रिश्वतखोरी में थे सक्रिय

आरटीओ विभाग में लंबे समय से अधिकारियों की अंदरूनी रंजिश जारी है। एक-दूसरे को फंसाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। करीब 2 महीने पहले 20 वाहन निरीक्षकों के शिष्टमंडल ने इस संबंध में एसीबी से लिखित शिकायत की थी।

इस शिष्टमंडल में साजन शेंडे भी था। दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले शेंडे खुद रिश्वतखोरी में सक्रिय थे। इंस्पेक्टर मयूर चौरसिया, राजकिरण येवले, हेड कांस्टेबल योगेश साधनकर, कांचन गुलबासे, उपेंद्र आकोतकर, सचिन किन्हेकर और विलास इंगले ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

ACB से की गई शिकायत

ट्रक चालक पहले ही एक बार एंट्री दे चुका था। गुरुवार को उसे दोबारा इसी चेक पोस्ट से गुजरना था, लेकिन वह एंट्री देने का इच्छुक नहीं था। बुधवार को ट्रक चालक ने एसीबी से शिकायत की। एसपी दिगांबर प्रधान, एडिशनल एसपी माधुरी बाविस्कर और विजय माहुलकर के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया। ट्रक चालक के साथ नागपुर में एसीबी की टीम भी गुरुवार को खुर्सीपार चेक पोस्ट पहुंच गई।

वहां प्रवीण ने ट्रक चालक से 500 रुपये की एंट्री मांगी। पैसे लेते ही उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में इंस्पेक्टर साजन शेंडे के निर्देशानुसार वसूली करने की जानकारी दी। इस आधार पर एसीबी की टीम ने शेंडे को भी हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ कैलवत थाने में भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?