ABKM National Executive Meeting In Nagpur: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में 'अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा' (ABKM) की राष्ट्रीय प्रबंध कार्यकारिणी बैठक का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आगामी 5 जुलाई 2026, दिन रविवार को नागपुर के सदर स्थित प्रसिद्ध होटल तुली इंटरनेशनल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम को ठीक 5 बजे से होगी, जिसमें देश और प्रदेश की कई जानी-मानी हस्तियां एक मंच पर नजर आएंगी।
वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू जानकारी देते हुए कहा कि नागपुर में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा इस भव्य राष्ट्रीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'संगठित क्षत्रिय, सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र' की भावना को आगे बढ़ाना है। इस बैठक के दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्रीकृपाशंकर सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी समाज की मजबूती और विकास पर चर्चा करेंगे।
इस कार्यक्रम का एक और बड़ा आकर्षण 'BCI ग्रीन वैली नागपुर ऑरेंजेस' की ग्रैंड लॉन्चिंग है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में BCI ग्रीन वैली नागपुर ऑरेंजेस की लॉन्चिंग की जाएगी। इस खास प्रोजेक्ट की शुरुआत के दौरान विशिष्ट अतिथियों में कातोल-नरखेड के विधायक चरणसिंग ठाकुर, नागपुर के अपर पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी, पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष जयदीप कवाडे और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील डॉ. ए. पी. सिंह के साथ-साथ संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू भी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें:- नासिक कुंभ मेला टेंडर में 2,270 करोड़ का महाघोटाला? अनिल परब के आरोपी से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू व कार्यक्रम आयोजक ठा. पंकज सिंह लगातार तैयारियों में जुटे हैं। इसके साथ ही बीजेपी नागपुर महानगर के महामंत्री श्रीकांत आगलावे, फिल्म अभिनेता नीरज भारद्वाज, जिला परिषद नागपुर के सभापति उकेश चव्हाण और विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री अमोल ठाकरे भी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से इस ऐतिहासिक बैठक में समय पर पहुंचने की अपील की है।