देवेंद्र फडणवीस बयान,(प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

नागपुर में दलबदल पर सियासत तेज, AAP से 'मोहभंग' के बाद भाजपा में आए नेता, सीएम फडणवीस ने किया स्वागत

Nagpur AAP Leaders Join BJP: नागपुर में AAP नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर सियासत गरमाई। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसे मोहभंग और भाजपा पर बढ़ते विश्वास से जोड़ा।

अंकिता पटेल

Nagpur Political Defections: नागपुर शहर में आम आदमी पार्टी के बड़ी संख्या में सांसद टूटकर भाजपा में शामिल हो गए। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने आम लोगों को सपने दिखाकर सत्ता हासिल की। सत्ता में आने के बाद पार्टी ने जनता के साथ विश्वासघात किया, पार्टी से अनेक लोगों का मोहभंग हो गया, इसलिए वे उससे दूर हो गए, वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

AAP से टूटकर BJP में शामिल नेताओं का फडणवीस ने किया स्वागत

सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन खड़ा करने वालों ने अब पार्टी से किनारा कर लिया है। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का मुखौटा पहनकर केवल सत्ता की राजनीति की गई। यह बात अब पार्टी के लोगों को समझ में आ गई है। इसी कारण उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर विश्वास जताते हुए निर्णय लिया। उनके इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं।

भाषा के नाम पर हिंसा स्वीकार नहीं

मुंबई में मराठी-हिन्दी बाद पर उन्होंने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र में मराठी भाषा पर जोर देना, मातृभाषा को प्राथमिकता देना गलत नहीं है। हालांकि ऐसे मुद्दों पर विवाद नहीं होना चाहिए। यही सरकार की भूमिका रहेगी।

ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों को यदि मराठी नहीं आती है तो उन्हें सिखाया जाएगा लेकिन देश में जबरदस्ती करके भाषा के नाम पर हिंसा स्वीकार नहीं की जाएगी। मुंबई में टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य किए जाने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया है।

शिवसेना शिंदे गुट के भीतर भी इस मुद्दे पर दो अलग मत सामने आए हैं। इस विवाद पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों को मराठी सिखाई जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब