File Photo 
नागपुर

9 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, भीड़ होगी कम, यात्रियों की परेशानी होगी कम

नवभारत डेस्क

नागपुर. रेल प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर 9 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है. ये सभी ट्रेनें दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे नागपुर मण्डल से गुजरती हैं. गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-कोचुवेल्लि एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जा रहा है. यह सुविधा कोरबा से 6, 10 तथा 13 अगस्त को उपलब्ध रहेगी.

इसके अलावा गाड़ी संख्या 18239/18240 शिवनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है. यह सुविधा कोरबा से 5 से 31 अगस्त तक तथा इतवारी से 6 अगस्त से 1 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12856/12855 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा मिलेगी. यह सुविधा 6 अगस्त से 1 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी. गाड़ी संख्या 20843/20844 बिलासपुर- भगत की कोठी में भी अतिरिक्त एसी-थर्ड कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

यह सुविधा बिलासपुर से 15 अगस्त से 30 अगस्त तथा भगत की कोठी से 18 अगस्त से 2 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी. इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर में एक अतिरिक्त एसी-थर्ड कोच अस्थायी रूप से उपलब्ध कराया जाएगा. यह सुविधा बिलासपुर से 18 से 27 अगस्त तथा बीकानेर से 21 से 30 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी.

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक