क्रांति दिवस पर नागपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो
नागपुर

नागपुर में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज! 700 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली मनपा की रैली

Nagpur 700 Meter Tiranga Rally: क्रांति दिवस पर नागपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भव्य रैली निकाली गई। 700 मीटर लंबे तिरंगे ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

अंकिता पटेल
क्रांति दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अवसर पर नागपुर में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सड़कों पर बड़ी संख्या में नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए। रैली में 700 मीटर लंबा तिरंगा मुख्य आकर्षण रहा।
नागपुर की सड़कों पर 700 मीटर लंबे तिरंगे के साथ लोगों ने देशभक्ति का संदेश दिया। रैली के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे और तिरंगे के साथ उत्साह बढ़ाते नजर आए।
'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित रैली में पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ रैली का उत्साह बढ़ाया।
तिरंगा रैली के दौरान बच्चों ने पारंपरिक शस्त्रकला का शानदार प्रदर्शन किया। सड़क पर हुए इस प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। बच्चों के उत्साह और प्रदर्शन ने रैली में खास रंग भर दिया।
नागपुर में तिरंगा रैली के दौरान बच्चे, युवा और परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति अपना उत्साह दिखाया। रैली में देशभक्ति का माहौल नजर आया।
तिरंगा रैली में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में शामिल महिलाओं की टोली ने रैली की खूबसूरती बढ़ाई। पीछे लहराता विशाल तिरंगा पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण बना रहा।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?