File Photo 
नागपुर

बिल्डर से मांगी 5 लाख की फिरौती, महिला वकील सहित 2 गिरफ्तार

नवभारत डेस्क

नागपुर. बिल्डर पर अवैध निर्माण कार्य करने का आरोप लगाकर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाली महिला वकील और उसके साथी को क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाकर रंगेहाथ गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों में कामठी निवासी नसरीन हैदरी और संजय शर्मा का समावेश है. जरीपटका निवासी रमेश आसूदानी (69) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. रमेश बिल्डर हैं और टीवी टावर के मानवसेवानगर में उनकी 2 रिहायशी इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है.

दोनों आरोपी आसूदानी की साइट पर पहुंचे. वहां मोबाइल से तस्वीरें लीं. साइट पर ही मौजूद लोगों से आसूदानी के बेटे का नंबर हासिल किया. इसके बाद संजय ने आसूदानी को फोन किया. उन्हें ‘इमारतों में अवैध निर्माण कार्य किया गया है, महानगरपालिका के नगर रचना विभाग में पैनल्ड वकील नसरीन को इसकी शिकायत मिली है, आपके दस्तावेज भी अपूर्ण हैं’ कहकर नसरीन से मुलाकात करने को कहा. इसके बाद नसरीन ने आसूदानी को फोन किया और बिल्डिंग के संबंध में शिकायत मिलने की जानकारी दी.

शिकायत का निपटारा करने के लिए संजय से बातचीत करने को कहा. इसके बाद संजय आसूदानी के जरीपटका स्थित कार्यालय में पहुंचा. मामला सैटल करने के लिए 5 लाख रुपये मांगे और चला गया. इसके बाद लगातार आरोपी उन्हें फोन करके पैसे मांग रहे थे. 26 मई को नसरीन ने उन्हें मिलने के लिए सदर के एक होटल में बुलाया.

सारी बातचीत आसूदानी ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली. पार्टनर से बात करने का बहाना कर आसूदानी वहां से चले गए. फोन की रिकॉर्डिंग सहित आसूदानी ने डीसीपी मुमक्का सुदर्शन से शिकायत की. उन्होंने एंटी एक्सटॉर्शन सेल को जांच के आदेश दिए. गुरुवार को संजय ने नसरीन से मिलने के लिए जायसवाल होटल में बुलाया.

यहां आरोपियों ने आसूदानी से पहली किस्त के तौर पर 1 लाख रुपये लिए. जाल बिछाकर बैठे पुलिसकर्मियों ने दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ यशोधरानगर थाने में फिरौती वसूलने का मामला दर्ज किया गया. शुक्रवार को पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग करेगी. नसरीन खुद को कांग्रेस की नेता भी बताती थी. कांग्रेस के कई नेताओं के साथ उसके फोटो सोशल मीडिया पर हैं.

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन