नागपुर हवाई अड्डा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर समेत देश के 40 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार दोपहर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को नागपुर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने वाला ई-मेल मिला जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

आकाश मसने

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार दोपहर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को नागपुर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने वाला ई-मेल मिला जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

अधिकारियों को बम की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद नागपुर हवाई अड्डे पर गहन सुरक्षा जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

धमकी के बाद बढ़ा दी गई सुरक्षाा

अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे मेल के मद्देनजर हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि "भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को नागपुर हवाई अड्डे पर बम की धमकी वाला एक ई-मेल मिला, जिसकी सूचना दोपहर करीब दो बजे नागपुर हवाई अड्डे के अधिकारियों को दी गई। ई-मेल में कहा गया था कि हवाई अड्डे पर बम रखा गया है।"

40 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12.40 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को भारत के 40 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल भेजा। इसमें नागपुर के अलावा पटना, कोयंबटूर वडोदरा और जयपुर हवाई अड‍्डे शामिल है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों के हवाई अड्डों पर भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं। धमकी के बाद नागपुर हवाई अड्डे की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अगले 24 घंटों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

अप्रैल में भी मिली थी धमकी

अधिकारियों ने बताया कि बताया कि इस साल अप्रैल में भी नागपुर हवाई अड्डे के अधिकारियों को इसी तरह का बम की धमकी वाला ई-मेल मिला था। बता दें कि अप्रैल में जयपुर, नागपुर, कानपुर, गोवा समेत देश के कई हवाई अड्डों को ऐसी ही धमकी मिली थी। हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा