3 ईवी चार्जिंग स्टेशनों का काम पूरा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: 3 ईवी चार्जिंग स्टेशनों का काम पूरा,पर्यावरण पूरक वाहनों को मिलेगी गति

EV Charging Station: नागपुर मनपा द्वारा तैयार किए जा रहे 11 ईवी चार्जिंग स्टेशनों में से 3 का काम नागरिकों के लिए पूरा हो चुका है।

आंचल लोखंडे

Nagpur District: नागपुर शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मनपा द्वारा तैयार किए जा रहे 11 ईवी चार्जिंग स्टेशनों में से 3 का काम नागरिकों के लिए पूरा हो चुका है। इन चार्जिंग सुविधाओं के उपलब्ध होने से शहर में 2-व्हीलर, 3-व्हीलर और 4-व्हीलर ईवी चलाने वाले नागरिकों को अब बड़ी राहत मिलेगी।

महानगर पालिका ने यह कदम ई-वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करने और वाहनों के कारण होने वाले प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से उठाया है। मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी के निर्देशानुसार शहर में कुल 11 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए जा रहे हैं। इन स्टेशनों पर नागरिक अपनी गाड़ियां चार्ज कर सकेंगे।

रिलायंस बी.पी. इन्फ्रा का काम

कार्यकारी अभियंता राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि 11 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का कार्य मुंबई की रिलायंस बी।पी। इन्फ्रा लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इनमें से रहाटे कॉलोनी चौक (पीकेवी की जगह के पास), यशवंत स्टेडियम के पास, वाड़ी नाका अमरावती रोड पर कार्य पूरा हो चुका है।

अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी. के हाथों रहाटे चौक में इन इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन को स्थापित करने का भूमि पूजन हुआ था। नए ईवी चार्जिंग स्टेशनों के कारण शहर के ईवी वाहन चालकों को अब अपनी गाड़ियों को तेज गति से चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि शेष 8 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा।

इन स्थानों पर बचा है कार्य

  • जयताला बाजार चौक (ऑरेंज स्ट्रीट)
  • दयानंद पार्क
  • पुलिस मोटर ट्रांसपोर्ट सेक्शन, काटोल रोड
  • फुटाला रोड पुलिस चौकी के पास
  • बुधवारी बाजार, सक्करदरा पानी की टंकी के पास
  • शांति नगर मेन रोड, पानी की टंकी के पास
  • अंजुमन कॉलेज के पीछे, मंगलवारी कॉम्प्लेक्स
  • सेंट्रल बाजार रोड पर, तुली एम्पीरियर होटल की पार्किंग के सामने

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज