नागपुर रेलवे स्टेशन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े हत्या, 4 लोगों पर किया हमला, दो की मौत

नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म पर सो रहे लोगों पर कंक्रीट के स्लैब से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में दो लाेगाें की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

आकाश मसने

नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म पर सो रहे लोगों पर कंक्रीट के स्लैब से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में दो लाेगाें की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति ने सुबह प्लेटफॉर्म संख्या-छह पर बिना किसी उकसावे के पीड़ितों को रेलवे की पटरियों में इस्तेमाल होने वाला 50 किलोग्राम के कंक्रीट स्लैब से हमला कर दिया। पीड‍़ितों की चीख-पुकार सुनकर जीआरपी की गश्ती टीम घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी जय कुमार केवट (45) को हिरासत में ले लिया।

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार हमले में तमिलनाडु निवासी गणेश कुमार (40) और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लाेग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न