नागपुर से 12 स्पेशल ट्रेन (सौजन्य-एएनआई) 
नागपुर

रक्षाबंधन-स्वतंत्रता दिवस पर नागपुर से चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें, आज से शुरू रिजर्वेशन

Nagpur Special Trains: रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागपुर से कुल 12 स्पेशल ट्रेनें चलने वाली है, जिसके लिए आज से रिजर्वेशन की शुरुआत हो गई है। तो वहीं ये 10 ट्रेनें रद्द की जा रही है।

प्रिया जैस

Nagpur 12 Special Train: रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लंबी छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेल नागपुर मंडल ने 12 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से 6 स्पेशल मुंबई से नागपुर के बीच और 6 स्पेशल पुणे से नागपुर के बीच चलाई जाएंगी।

दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत झारसुगुड़ा गुड्स यार्ड में बड़े पैमाने पर री-मॉडलिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते 16 अगस्त से 10 सितंबर तक 24 दिनों की अवधि में प्री/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य करने का प्रस्ताव किया है। इस दौरान केवल अति आवश्यक होने पर ही कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को असुविधा न्यूनतम हो।

मुंबई–नागपुर-मुंबई स्पेशल

  • ट्रेन 01123 स्पेशल 9 अगस्त को 00.20 बजे सीएसएमटी, मुंबई से रवाना होकर उसी दिन 15.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन 01124 स्पेशल 10 अगस्त को 14.30 बजे नागपुर से प्रस्थान कर अगले दिन 5.25 बजे मुंबई पहुंचेगी।
  • ट्रेन 02139 स्पेशल 15 और 17 अगस्त को 00.20 बजे सीएमएसईटी मुंबई से रवाना होकर उसी दिन 15.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन 02140 स्पेशल 15 और 17 अगस्त को 20 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन 13.30 बजे मुंबई पहुंचेगी।

पुणे–नागपुर-पुणे स्पेशल

  • ट्रेन 01469 स्पेशल 8 अगस्त को 19.55 बजे पुणे से रवाना होकर अगले दिन 14.45 बजे नागपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन 01470 स्पेशल 10 अगस्त को 13 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन 5.20 बजे पुणे पहुंचेगी।
  • ट्रेन 01439 स्पेशल 14 और 16 अगस्त को 19.55 बजे पुणे से रवाना होकर अगले दिन 14.45 बजे नागपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन 01440 स्पेशल 15 और 17 अगस्त को 16.15 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन 7.20 बजे पुणे पहुंचेगी।

आज से रिजर्वेशन शुरू

इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रा के लिए आरक्षण की सुविधा सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों के अलावा आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर उपलब्ध है। ट्रेन 01123, 01124, 01469, 01470 के लिए आरक्षण गुरुवार, 7 अगस्त से शुरू होगा। वहीं ट्रेन 02139, 02140, 01439, 01440, 01125, 01127 के लिए आरक्षण 9 अगस्त से शुरू होगी। इन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा से रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

SECR: री-मॉडलिंग के कारण 10 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द

26 अगस्त और 9 सितंबर: ट्रेन 17007 चर्लापल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस 29 अगस्त और 12 सितंबर: ट्रेन 17008 दरभंगा–चर्लापल्ली एक्सप्रेस 28 अगस्त: ट्रेन 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस 31 अगस्त: ट्रेन 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस 30 अगस्त: ट्रेन 07052 चर्लापल्ली–रक्सौल एक्सप्रेस 2 सितंबर: ट्रेन 07051 रक्सौल–चर्लापल्ली एक्सप्रेस 1 सितंबर: ट्रेन 07005 चर्लापल्ली–रक्सौल एक्सप्रेस 4 सितंबर: ट्रेन 07006 रक्सौल–चर्लापल्ली एक्सप्रेस 6 सितंबर: ट्रेन 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस 8 सितंबर: ट्रेन 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल