File Photo 
नागपुर

3856 में से 1,000 CCTV कैमरे बंद, खतरे में नागपुर शहर की सुरक्षा, CP ने अधिकारियों को हड़काया

नवभारत डेस्क

नागपुर. पुलिस विभाग के लिए तीसरी आंख का काम करने वाले स्मार्ट सिटी के 30 प्रश सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं. इसकी जानकारी मिलते ही सीपी अमितेश कुमार ने अधिकारियों से जवाब-तलब किया और जमकर हड़काया. साथ ही जल्द से जल्द सुधार कार्य करने के भी निर्देश दिए. स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर में 3,856 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. ये कैमरे आपराधिक वारदातों के डिटेक्शन और यातायात सुचारू रखने के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं. 3 दिन पहले एक घटना हुई लेकिन जब पुलिस ने फुटेज खंगालनी चाही तो संबंधित क्षेत्र के कैमरे बंद होने का पता चला.

वर्क आर्डर के इंतजार में कंपनी

सीपी ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से बंद पड़े कैमरों की जानकारी मांगी तो पता चला कि करीब 1,000 कैमरे बंद पड़े हैं. ज्यादातर कैमरे परिमंडल 5 के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्रों के थे. इसके अलावा और भी जोन में कैमरे बंद पड़े थे. सीपी ने सीसीटीवी कैमरों का रखरखाव करने वाली एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर पूछताछ की तो पता चला कि अधिकांश कैमरे विकास कामों के कारण बंद पड़े हैं. एनएचएआई, एमआरआईडीसी और पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण लिंक प्रभावित हुई है. इसकी वजह से कैमरे बंद पड़े हैं. कैमरे बंद होने के बावजूद तकनीकी कारणों से सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ है.

अधिकारियों का कहना था कि संबंधित विभाग से ही वर्क ऑर्डर मिलने के बाद कार्य शुरू किया जा सकता है. सीपी ने स्मार्ट सिटी के शील घुले से संबंधित विभागों से बात कर जल्द से जल्द वर्क ऑर्डर दिलाने को कहा है. इसके साथ ही डीसीपी ट्रैफिक चेतना तिड़के को भी संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर हर संभव मदद करने को कहा है.

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन