नागपुर

पुलिस बताकर युवक से लूटे 1.80 लाख; 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

नवभारत डेस्क

नागपुर. युवती का मोबाइल हैक करने का आरोप लगाकर 4 लोगों ने एक युवक को लूटने का प्लान बनाया. खुद को पुलिस बताकर आरोपी युवकों ने उसे डरा धमकाकर  1.80 लाख रुपये भी लूट लिए. धंतोली पुलिस ने मृदुल नामक युवक की शिकायत पर 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 2 आरोपियों को धंतोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य 2 की तलाश जारी है.

पकड़े गए आरोपियों में रविनगर निवासी अनिकेत  प्रकाश वानखेड़े (22) और सचिन उर्फ सौरव महादेव वैद्य (23) का समावेश हैं. उनके फरार साथी यश अनिल टेकाम और शरद जाधव की तलाश जारी है. मृदुल मोबाइल रिचार्ज की दूकान चलाता है और देवनगर इलाके में रहता है. अनिकेत उसका बचपन का दोस्त है. मृदुल ने अपनी फ्रेंड का मोबाइल हैक करने के बारे में सोचा था. इसके लिए अनिकेत से जानकारी मांगी थी. बताया जाता है कि सचिन के माध्यम से उसकी उसकी फ्रेंड का मोबाइल हैक भी किया गया.

उसके बाद अनिकेत और उसके साथियों ने मिलकर  मृदुल को लूटने का प्लान बनाया. अनिकेत और सचिन को रस्सी से बांधकर खाकी पैंट पहने यश और शरद उसके फ्लैट पर पहुंचे. वहां अनिकेत और सचिन के साथ मारपीट करने लगे. मृदुल ने कारण पूछा तो बताया कि तुम लोग यहां युवतियों के मोबाइल हैक करने का काम करते हैं.

मामला दर्ज करने और लॉकअप में बंद करने की धमकी देकर उससे पैसे मांगे. मृदुल से यूपीआई पेमेंट द्वारा अपने खाते में 1.80 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए. इसके बाद आरोपियों ने अनिकेत और सचिन को छोड़ दिया. दूसरे दिन मृदुल ने अनिकेत और सचिन से संपर्क करने के प्रयास किया. दोनों ने जवाब नहीं दिया. संदेह होने पर मृदुल ने प्रकरण की शिकायत धंतोली पुलिस से की.

पुलिस की जांच में पता चला कि अनिकेत और सचिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर मृदुल को लूटने का प्लान बनाया था. चारों ने लूट की रकम आपस में बांट ली थी. पुलिस ने अनिकेत और सचिन को हिरासत में ले लिया है. यश और शरद की तलाश जारी है. पुलिस को जानकारी मिली है कि यश के खिलाफ इसके पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं शरद होमगार्ड का काम करता है.

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान