नागपुर स्पोर्ट्स हब, फडणवीस निरीक्षण,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

नागपुर स्पोर्ट्स हब और मेयो प्रोजेक्ट, CM फडणवीस ने किया निरीक्षण; गुणवत्ता सुधार के सख्त निर्देश

Nagpur Sports Hub Project: नागपुर में स्पोर्ट्स हब और मेयो-मेडिकल प्रकल्पों का सीएम फडणवीस ने निरीक्षण किया। निर्माण में खामियां पाई गईं, अधिकारियों को गुणवत्ता सुधार के सख्त निर्देश दिए।

अंकिता पटेल

Healthcare Development Maharashtra: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेयो, मेडिकल तथा मानकापुर स्थित विभागीय क्रीड़ा संकुल के अंतर्गत नागपुर स्पोर्ट्स हब प्रकल्प के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की कुछ त्रुटियों को संज्ञान में लाते हुए संबंधित अधिकारियों को उसमें सुधार या बदलाब करने के निर्देश भी दिये। मेयो के निरीक्षण के दौरान उनके साथ विधायक प्रवीण दटके, पूर्व महापौर दवाशंकर तिवारी, मनपा आयुक्त विपिन इटनकर, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद, मेयो के डीन डॉ.रवि चव्हाण, अधीक्षक डॉ. नितीन शेंडे सहित संबंधित विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शल्य चिकित्सा विभाग और नेत्र विभाग के मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सिकल सेल और थैलेसीमिया कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही रेजिडेंट मेडिकल अधिकारियों के लिए बनाए जा रहे छात्रावास भवन का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए और मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं और शिक्षा उपलब्ध होनी चाहिए, यही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने विशेष रूप से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

महात्मा फुले जन आरोग्य योजना से सरकारी अस्पतालों को लाभ

निरीक्षण के बाद सीएम ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि हमने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महात्मा फुले जन आरोग्य योजना को सरकारी अस्पतालों में लागू किया है। सरकारी अस्पतालों में अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल डॉक्टर और सक्षम व्यवस्था उपलब्ध है। इस योजना के माध्यम से अस्पतालों को बीमा कंपनियों से आय प्राप्त हो रही है जिससे उनके नियमित खर्च पूरे करने में मदद मिलती है। केवल निजी अस्पतालों पर निर्भर रहकर इस योजना को प्रभावी रूप से लागू नहीं किया जा सकता। इसलिए सरकारी अस्पतालों के शामिल होने से योजना अधिक व्यापक हुई है। प्रक्रियाओं और ऑपरेशनों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। मेयो व मेडिकल अस्पताल ने भी इस योजना के तहत अच्छा काम किया है।

क्रीड़ा संकुल व कलेक्ट्रेट का दौरा

सीएम ने मानकापुर स्थित विभागीय कीडा संकुल में चल रहे स्पोर्ट्स हाथ के विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि यहा देश के सर्वोतम स्तर का क्रीडा संकुल विकसित किया जाए। इस अवसर पर विभागीय आयुक्त विजयालक्ष्मी बिदरी, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद, कीड़ा उपसंचालक पल्लवी यात्रक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित में।

सीएम ने जिलाधिकारी परिसर में बन रहे स्मार्ट कलेक्ट्रेट के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मार्च 2027 तक किसी भी हालत में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस 12 मंजिल इमारत में संपूर्ण राजस्व विभाग के कार्यालय शिफ्ट किये जाएंगे और एक ही छत के नीचे नगारिको को सुविधा मिल सकेगी।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज