युवक का शव और युवती।  
महाराष्ट्र

मेरा आशिक मरकर भी जीत गया...बाप-भाई ने प्रेमी को मार डाला तो युवती ने शव से की शादी

Maharashtra News: महाराष्ट्र में प्रेम संबंध में 20 साल के युवक की हत्या कर दी गई। लड़की के पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रंजन कुमार

Girl Marry With Boyfriend Dead Body: महाराष्ट्र के नांदेड में ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। यहां प्रेम संबंध में लड़की के परिजनों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के घर गई और उसके मृत शरीर से विवाह कर लिया। इससे सभी स्तब्ध हो गए। यह घटना नांदेड के इटवारा इलाके की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस का कहना है कि 20 वर्षीय सक्षम ताटे की हत्या उसकी प्रेमिका आंचल मामिडवार के पिता और भाइयों ने मिलकर की है। बृहस्पतिवार की शाम सक्षम को पहले तीन गोलियां मारी गईं, फिर उसके सिर पर भारी पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा कि आंचल के परिवार की नाराजगी का कारण सिर्फ इतना था कि सक्षम दूसरी जाति का युवक था। इस कारण वह दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे, जबकि सक्षम और आंचल हर हाल में शादी करना चाहते थे।

मृत देह के साथ की विवाह की रस्में

पोस्टमार्टम बाद सक्षम का शव घर पहुंचते ही आंचल समेत पूरे परिवार का दर्द फूट पड़ा। पूरे घर में चीत्कार मच गई। आंचल सक्षम के शव के पास बैठकर रोती रही और उसने वहीं पर सक्षम के मृत देह के साथ विवाह की रस्में निभा दीं। आंचल ने कहा कि मेरे पिता और भाइयों ने हमें अलग करना चाहा। उन्होंने उसे मार दिया, लेकिन वे हार गए और मेरा प्रेमी मरकर भी जीत गया। यह कहते हुए वह खुद को संभाल नहीं पाई और फूट-फूटकर रोने लगी। आंचल ने कहा कि वह अपने पिता और भाइयों को कठोर से कठोर सजा दिलवाना चाहती है। पुलिस ने मामले में आंचल के पिता गजानन मामिडवार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

3 साल से था प्रेम संबंध

तीन साल प्रेम संबंध में रहने के बाद सक्षम और आंचल एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों ने इसके बारे में अपने-अपने परिवार को भी बताया था। मगर, आंचल के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। उन लोगों ने साजिश रचकर सक्षम की हत्या कर दी। आंचल के अनुसार, उसका परिवार प्रेम विवाह के खिलाफ नहीं था, बल्कि जाति का विरोध इस हत्या की वजह बना। आंचल का कहना है कि परिवार ने उसे बार-बार किसी और से शादी के लिए मजबूर किया था। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। घटना से शहर में गहरा शोक और आक्रोश है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज