FILE- PHOTO 
महाराष्ट्र

होली में मुंबईकरों ने उड़ाई जमकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, पुलिस ने काटे खूब चालान

सूर्यकांत तिवारी

मुंबई: होली  (Holi) के रंग में रंगे लोगों ने जमकर मौज मस्ती की। बाइक और कार से होली का मजा लिया गया। लेकिन मुंबई ट्रैफिक पुलिस  (Mumbai Traffic Police) ने ऐसे तमाम लोगों पर कार्रवाई की है जिन्होंने ट्रैफिक नियम तोड़े। मुंबई पुलिस ने एक आंकड़ा जारी कर बताया है कि होली के दिन मुंबईकरों  (Mumbaikars)  ने कैसे नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाये। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने के अनुसार मंगलवार यानी 7 मार्च (होली) को हेलमेट नहीं पहनने के लिए 10,215 से अधिक बाइकर्स और नशे में ड्राइविंग के लिए 73 मोटर चालकों को दंडित किया, शराब के नशे में ड्राइविंग के लिए 65 बाइकर्स और 8 चार पहिया वाहन पकड़े गए। 

होली को लेकर मुंबईकरों में भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं हुड़दंगबाजों से निपटने के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने भी पहले से कमर कस ली थी। ट्रैफिक पुलिस ने होली के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए एक विशेष अभियान चलाया था और मंगलवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने के अपराध में  चालकों को गिरफ्तार (Arrested) किया है।मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग के लिए 746 बाइकर्स और बिना हेलमेट के 10,215 बाइकर्स पर जुर्माना लगाया। 

https://twitter.com/ANI/status/1633323035938762752

हर साल होली के दौरान रंग में भंग न पड़े इसके लिए शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ विशेष नाकाबंदी की जाती है। हेमलेट को लेकर भी इस बार पुलिस एक्टिव दिखी। यह सब इस लिए किया गया ताकि कोई भी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके और लोगों की जान बचायी जा सके।पिछले साल की तुलना में इस वर्ष के आंकड़े लगभग दोगुने है। 

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

पुलिस के हत्थे चढ़े राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी