मालवणी में रेप के बाद महिला की हत्या (pic credit; social media) 
मुंबई

मालवणी में रेप के बाद महिला की हत्या, मथुरा से गिरफ्तार हुआ आरोपी, पुलिस ने खोली गुत्थी

Mumbai News: मुंबई के मालवणी में महिला से रेप के बाद हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी रिक्शा चालक चंद्रपाल को मथुरा से गिरफ्तार किया गया है और कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सोनाली चावरे

Woman murdered in Malwani: मुंबई के मालाड पश्चिम स्थित मालवणी इलाके में महिला की हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में 34 वर्षीय चंद्रपाल रामखिलाड़ी उर्फ नेता को मथुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से रिक्शा चालक है और घटना को अंजाम देने के बाद यूपी भाग गया था।

25 सितंबर को मालवणी के सावंतवाड़ी इलाके की झाड़ियों में एक महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान रानी जितेंद्र शुक्ला के रूप में हुई थी। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

पहले रेप फिर हत्या

डीसीपी संदीप जाधव ने जानकारी दी कि आरोपी ने महिला के साथ पहले रेप किया और उसके बाद रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने महिला की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

फरारी और गिरफ्तारी

हत्या के बाद चंद्रपाल मुंबई से भागकर सीधे मथुरा चला गया। लेकिन मालवणी पुलिस ने हार नहीं मानी और लगातार उसकी तलाश करती रही। तकनीकी जांच और सीसीटीवी की मदद से पुलिस को सुराग मिले और आखिरकार आरोपी मथुरा से दबोच लिया गया।

कोर्ट में पेशी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब हत्या और रेप से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

सवालों के घेरे में सुरक्षा

यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। जहां मुंबई को सुरक्षित शहर माना जाता है, वहीं खुलेआम रेप और हत्या जैसी वारदातें आम लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर रही हैं।

मालवणी पुलिस की यह कामयाबी जरूर राहत की खबर है, लेकिन समाज के लिए यह चेतावनी भी है कि अपराधी कहीं से भी भागे, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते।

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान