बोरीवली में पत्नी ने की आत्महत्या (pic credit; social media)  
मुंबई

बोरीवली में पत्नी ने की आत्महत्या, पति पर उत्पीड़न और उकसाने का केस दर्ज

Mumbai News: बोरीवली पश्चिम में 29 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति पर उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इस मामले में जांच जारी है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: बोरीवली पश्चिम में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जहां 29 वर्षीय हिमानी सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही एमएचबी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हिमानी की मां, 65 वर्षीय राजेंद्र कुमारी सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हिमानी के पति सागर नरगोलकर (31) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। एफआईआर भारतीय दंड संहिता की धारा 108 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिमानी और सागर 2018 से रिलेशनशिप में थे और दिसंबर 2024 में दोनों ने शादी की थी। शादी के बाद से ही उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। बोरीवली पश्चिम की आईसी कॉलोनी में रहने वाले व्यवसायी सागर पर आरोप है कि वह पत्नी से गाली-गलौज करता और कई बार शारीरिक प्रताड़ना भी देता था।

हिमानी की 65 वर्षीय माँ राजेंद्र कुमारी सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने  धारा 108 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की और अगले दिन नरगोलकर को गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र कुमारी ने बताया कि नरगोलकर का रवैया घमंडी था। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 1 सितंबर को गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सख्त सजा दिलाने का भरोसा दिलाया है। साथ ही परिवार को न्याय दिलाने की उम्मीद दी है।

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम