लोकशक्ति एक्सप्रेस (सोर्स: AI)
मुंबई

अब PM मोदी के गांव तक जाएगी लोकशक्ति एक्सप्रेस, मुंबई-अहमदाबाद एक्सप्रेस का हुआ विस्तार, महेसाणा में भी ठहरेगी

Lokshakti Express Extended: लोकशक्ति एक्सप्रेस अब वडनगर तक चलेगी। पश्चिम रेलवे ने 13 अगस्त से मुंबई-वडनगर सेवा शुरू की है। ट्रेन महेसाणा में रुकेगी, जिससे उत्तर गुजरात की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Lokshakti Express Extended Mumbai To Vadnagar: यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिमी रेलवे ने ट्रेन संख्या 22927/22928 बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस लोकशक्ति एक्सप्रेस को वडनगर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

यह विस्तार 13 अगस्त 2026 से लागू हो गया है। उल्लेखनीय है कि वडनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैतृक स्थान है। ट्रेन के विस्तार से मुंबई और उत्तर गुजरात के बीच, विशेषकर वडनगर, महेसाणा क्षेत्र के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

यह होगा समय

पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन 22927 बांद्रा टर्मिनस – वडनगर लोकशक्ति एक्सप्रेस 13 अगस्त 2026 से रोजाना शाम 7:40 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:40 बजे वडनगर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 22928 वडनगर-बांद्रा टर्मिनस लोकशक्ति एक्सप्रेस 14 अगस्त से रोजाना शाम 6:20 बजे वडनगर से चलेगी और अगले दिन सुबह 5:25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

महेसाणा में रुकेगी

विस्तारित लोकशक्ति एक्सप्रेस के यात्रियों को अहमदाबाद से वडनगर के बीच नई सुविधा मिलेगी। पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन के वडनगर तक विस्तार के बाद अहमदाबाद और वडनगर के बीच महेसाणा स्टेशन पर ट्रेन दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

इससे महेसाणा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई से आने-जाने के लिए सीधी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा। वडनगर तक ट्रेन का विस्तार होने के कारण अहमदाबाद स्टेशन पर इसके आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि, अन्य निर्धारित स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का नया समय जरूर जांच लें। वडनगर तक सेवा बढ़ने से उत्तर गुजरात के यात्रियों के लिए मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों से रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

अक्टूबर से बदलेगा ट्रेन नंबर

पश्चिमी रेलवे ने यह भी सूचित किया है कि 12 अक्टूबर 2026 से ट्रेन संख्या 22927 को 19017 बांद्रा टर्मिनस- वडनगर लोकशक्ति एक्सप्रेस और 13 अक्टूबर 2026 से ट्रेन संख्या 22928 को 19018 वडनगर-बांद्रा टर्मिनस लोकशक्ति एक्सप्रेस के रूप में जाना जाएगा। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रख यात्रा की योजना बनाएं।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

राम मंदिर vs झारखंड परीक्षा: संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, आखिरी दिन सबसे बड़ा प्रदर्शन- VIDEO

तरुण तेजपाल केस: 13 साल की कानूनी जंग और बचपन का वो खौफनाक सच, पीड़िता ने पहली बार बयां किया अपना दर्द

मेरा शरीर अस्पताल में, आत्मा छात्रों के बीच… JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र महतो की भावुक अपील

दिल्ली बम धमाके के पीछे अल-कायदा का हाथ, UNSC ने पेश की रिपोर्ट, कहा- बढ़ रहा है खतरा