पश्चिम रेलवे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मुंबई

रविवार को Western Railway पर जम्बो ब्लॉक, 19 अप्रैल को फास्ट ट्रेनों पर दिख सकता है सीधा असर

Western Railway Jumbo Block: पश्चिम रेलवे ने 19 अप्रैल को सांताक्रुज और गोरेगांव के बीच जम्बो ब्लॉक की घोषणा की है। इस दौरान फास्ट ट्रेनें स्लो लाइन पर चलेंगी और कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Western Railway Jumbo Block On April 19: मुंबई में Western Railway से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे प्रशासन ने ट्रैक, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव के लिए जम्बो ब्लॉक की घोषणा की है।

रविवार 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सांताक्रुज और गोरेगांव स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर पांच घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा।

ट्रेनों का रूट बदलेगा

Western Railway Jumbo Block के दौरान फास्ट लाइन की सभी उपनगरीय लोकल ट्रेनें सांताक्रुज और गोरेगांव के बीच धीमी (स्लो) लाइन पर चलाई जाएंगी। इससे ट्रेनों के समय और संचालन पर असर पड़ सकता है।

Western Railway Jumbo Block के दौरान कुछ सेवाएं रहेंगी रद्द

पश्चिम रेलवे के अनुसार, इस दौरान कुछ उपनगरीय सेवाएं पूरी तरह निरस्त रहेंगी। वहीं कुछ बोरीवली और अंधेरी जाने वाली सेवाओं को गोरेगांव तक हार्बर लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

रेलवे की अपील

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) विनीत अभिषेक ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस ब्लॉक को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

स्टेशनों पर मिलेगी जानकारी

प्रभावित ट्रेनों और सेवाओं की विस्तृत जानकारी उपनगरीय खंड के सभी स्टेशनों पर स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध रहेगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यात्रा से पहले करें योजना

रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि रखरखाव कार्य यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सेवा के लिए जरूरी है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपडेट जरूर जांच लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 5 की मौत, बिजली काटी गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?